JiVi ने भारत लांच किया नया स्मार्टफोन, कीमत 7,000 रुपये से भी कम

घरेलू मोबाइल फोन ब्रांड जीवी ने ओपस (ओपीयूएस) स्मार्टफोन भारत में पेश किया है। ओपस-एस3 इस सीरीज का पहला फोन है, जो प्रीमियम होलोग्राफिक बैक के साथ मौजूद है। इसके साथ ही इसमें फुल व्यू (18:9) डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिलेंगे।
जीवी ओपस एस3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
इसमें डुअल सिम (4जी + 4जी) सपोर्ट है। फोन में 5.7 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले और एंड्रॉयड ओरियो 8.1 दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है जिसमें बोकेह मोड समेत, स्टिकर, सीन डिटेक्शन, टाइम लैप्स शॉर्ट, जीआईएफ, टच टू शूट जैसे फीचर्स हैं, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ आपको एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसमें मीडियाटेक काएमटीके 6739 क्वॉडकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.3Ghz है।
ये भी पढ़ेंः बैन होने के बाद जुगाड़ से देख रहे हैं अश्लील वीडियो तो हो जाएं सावधान, हो सकती है जेल
जीवी के इस फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 3000 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 24 घंटे 22 मिनट के स्टैंडबाय का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन की कीमत 6,499 रुपये है।