WhatsApp: गूगल सर्च में मिल रहा है व्हाट्सएप के प्राइवेट ग्रुप का लिंक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Feb 2020 05:28 PM IST
WhatsApp Group Chat Invite Links On Google Search, Anyone can join your Private Groups
WhatsApp Group Chat Invite Links - फोटो : wongmjane

    फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप हमेशा से मजबूत सिक्योरिटी का दावा करती रही है लेकिन हर बार व्हाट्सएप की सिक्योरिटी पर सवाल खड़े होते रहे हैं। इस वक्त आपके व्हाट्सएप ग्रुप की चैटिंग बेहद ही खतरे में है। हम ऐसे इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आपके व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक गूगल सर्च पर मिल रहा है। ऐसे में कोई भी आपके उस ग्रुप को ज्वाइन कर सकता है।

    अंग्रेजी वेबसाइट मदरबोर्ड (Motherboard) की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल सर्च पर उन निजी व्हाट्सएप ग्रुप का भी इनवाइट लिंक मिल रहा है, हालांकि इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद गूगल ने व्हाट्सएप ग्रुप का इनवाइट लिंक का रिजल्ट दिखाना बंद कर दिया है।

    व्हाट्सएप की इस खामी का फायदा उठाकर दुनिया का कोई भी आपके पारिवारिक ग्रुप या निजी व्हाट्सएफ ग्रुप ज्वाइन कर सकता था। मदरबोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है, वे गूगल पर मिले एक ग्रुप लिंक की मदद से एक ग्रुप ज्वाइन करने में कामयाब रहे और ग्रुप के सभी मेंबर का नंबर देखने में सफल रहे।

    पत्रकार जॉर्डन विल्डॉन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'आपका व्हाट्सएप ग्रुप चैट उतना सुरक्षित नहीं है, जितना सुरक्षित आप उसे समझते हैं। 5 मिनट गूगल पर सर्च करके दुनिया का कोई भी इंसान आपके निजी ग्रुप को ज्वाइन कर सकता है।' वहीं एप रिवर्स इंजीनियर जेन वोंग के मुताबिक गूगल पर site: chat.whatsapp.com सर्च करने पर करीब 4,70,000 रिजल्ट्स मिल रहे थे जिसमें ग्रुप का इनवाइट लिंक भी शामिल था।

    इस मामले पर व्हाट्सएप के एक प्रवक्ता ने कहा है कि जिन व्हाट्एप ग्रुप के इनवाइट लिंक को किसी सोशल मीडिया साइट या गूगल पर पर शेयर किया है उन्हीं ग्रुप के लिंक गूगल पर मिल रहे हैं। ऐसे में यह यूजर्स की जिम्मेदारी है कि वे अपने किसी ग्रुप का इनवाइट लिंक सार्वजनिक करते हैं या निजी रखते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें