Jio का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान, कम ही लोग जानते हैं इसके बारे में

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने 365 दिनों वाले 2020 रुपये के प्लान को बंद कर दिया है। इसकी जगह पर जियो ने 2121 रुपये का नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है।

जियो के पास एक नहीं, बल्कि कई प्लान हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। जियो के इन सभी प्लान को जियो की वेबसाइट और माय जियो के Others सेक्शन में देखा जा सकता है। जियो के इन प्लान में अच्छे खासे फायदे भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

जियो के पास एक 329 रुपये का भी प्लान है और यह प्लान भी Others सेक्शन में ही दिखेगा। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स मिलते हैं, वहीं जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री है। इस प्लान में कुल 6 जीबी डाटा मिलता है। यह प्लान उनलोगों के लिए बेस्ट है जो लंबी वैधता वाला प्लान चाहते हैं। इस प्लान में भी जियो के सभी एप्स का एक्सेस मिलेगा।