WhatsApp पर आया नया फीचर, ग्रुप मेंबर्स कर सकेंगे ऑडियो चैट, जानें कैसे करेगा काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 07 Aug 2023 08:09 PM IST
सार

हाल ही में WhatsApp ने एक नई सुविधा एडमिन रिव्यू को रोल आउट किया है, जो ग्रुप चैट को मैनेज करने में मदद करता है।

विज्ञापन
WhatsApp Beta Version Allows users to Voice Chats know how its work
WhatsApp - फोटो : WABetaInfo

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने ग्रुप मेंबर्स के लिए नए फीचर वॉइस चैट (Voice Chats) फीचर को पेश किया है। नया फीचर, यूजर्स को ग्रुप में वॉयस कॉल के जरिए ऑडियो चैट करने की सुविधा देगा। फिलहाल इस फीचर को बीटा टेस्टिंग के लिए पेश किया गया है। कंपनी जल्द इसे व्यापक रूप से जारी कर सकती है। बता दें कि हाल ही में WhatsApp ने एक नई सुविधा एडमिन रिव्यू को रोल आउट किया है, जो ग्रुप चैट को मैनेज करने में मदद करता है।

    व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। WABetaInfo के अनुसार, व्हाट्सएप नए फीचर पर काम कर रहा है, जो ग्रुप यूजर्स को ग्रुप में ऑडियो कॉल करने की सुविधा देता है। फिलहाल इसे व्हाट्सएप बीटा वर्जन एंड्रॉयड 2.23.16.19 के लिए इसे जारी किया गया है। कंपनी टेस्टिंग के बाद इसे अन्य यूजर्स के लिए भी जारी कर सकती है।

    विज्ञापन

    वॉइस चैट फीचर की मदद से यूजर्स को ग्रुप में ऑडियो कॉल करने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि इससे पहले ग्रुप मेंबर्स को वीडियो कॉल की सुविधा मिलती है। हालांकि, इसकी लिमिटेशन भी हैं, जैसे कि एक बार वीडियो कॉल के दौरान केवल 32 लोग ही शामिल हो सकते हैं। फीचर ट्रैकर के अनुसार, कॉल पर व्हाट्सएप की मौजूदा सीमाएं वॉयस चैट पर भी लागू होंगी। यानी एक समय में केवल 32 ग्रुप मेंबर्स ही इसमें शामिल हो सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें