Security Tips: ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव में मददगार होंगे ये सात तरीके, बैंक अकाउंट रहेगा सुरक्षित

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 03 Oct 2023 04:45 PM IST
सार

साइबर फ्रॉड से बचने का पहला कदम है सतर्क रहना। यदि आपको किसी अज्ञात व्यक्ति से ईमेल, मैसेज या कॉल मिलता है और वह आपसे आपकी पर्सनल और बैंकिंग संबंधी जानकारी मांगता है, तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
how to protect from online fraud note this seven tips and tricks
Security Tips - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    दुनियाभर में ऑनलाइन बैंकिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। भारत में भी कोरोना महामारी के बाद से ही ऑनलाइन पेमेंट में तेजी आई है। पिछले तीन सालों में यूपीआई पेमेंट, कार्ड पेमेंट, मोबाइल बैंकिंग के जरिए बड़ी संख्या में लोगों ने अपने वित्तीय लेनदेन को पूरा किया है। अब चाय की दुकान से लेकर सुपरमार्केट तक में ऑनलाइन लेनदेन किया जा रहा है। ऑनलाइन बैंकिंग के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हर साल लाखों लोग इस तरह के फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव बेहद जरूरी हो जाता है। यहां हम कुछ तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं।

    सतर्क रहें

    साइबर फ्रॉड से बचने का पहला कदम है सतर्क रहना। यदि आपको किसी अज्ञात व्यक्ति से ईमेल, मैसेज या कॉल मिलता है और वह आपसे आपकी पर्सनल और बैंकिंग संबंधी जानकारी मांगता है, तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे किसी भी व्यक्ति पर विश्वास न करें।

    विज्ञापन

    पासवर्ड सुरक्षित रखें

    मजबूत पासवर्ड बनाएं। यदि संभव हो तो यूजरनेम और पासवर्ड की टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करें। अपने ऑनलाइन अकाउंट के पासवर्ड को नियमित रूप से बदलें और यह आपका नाम, मोबाइल नंबर वाले नहीं होने चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें