WhatsApp Account Ban: व्हाट्सएप ने अचानक बंद किए 29 लाख से ज्यादा अकाउंट, कहीं आपका नंबर भी तो नहीं शामिल?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 01 Mar 2023 07:52 PM IST
सार

WhatsApp ने कहा कि इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत के आधार पर बंद किया गया है। इनमें से करीब 10 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स को सक्रिय रूप से बैन किया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp Bans Over 29 Lakh Accounts In India In january 2023 Know Details
व्हाट्सएप - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने एक साथ 29 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बंद कर दिया है। यह अकाउंट एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच बंद किए गए हैं। कंपनी ने कहा कि इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत के आधार पर बंद किया गया है। इनमें से करीब 10 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स को सक्रिय रूप से बैन किया गया है। इससे पहले दिसंबर 2022 में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने देश में 36 लाख से अधिक अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था।

    व्हाट्सएप ने बताया कि जनवरी के महीने के लिए कंपनी को भारत से 1,461 शिकायतें मिलीं थी और प्लेटफॉर्म ने 195 शिकायतों पर कार्रवाई की है। 1,461 शिकायतों में से 1,337 शिकायतें प्रतिबंध अपील के लिए थीं और बाकी सपोर्ट और सिक्योरिटी से संबंधित थीं। कंपनी ने आईटी अधिनियम 2021 की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप ने इन अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बैन किया गया है। बता दें कि आईटी अधिनियम 2021 के तहत हर महीने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें