फेसबुक पर स्पैम मेल भेजने वाले शख्स को दो साल की कैद और 2 करोड़ रुपये का जर्माना

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Thu, 16 Jun 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
 US spam king two years imprisonment

    अमेरिका की एक अदालत ने 27 लाख से ज्यादा लोगों को स्पैम मेल भेजने के आरोप में एक युवक दो साल सजा सुनाई। दो साल पहले दर्ज धोखाधड़ी और इलेक्ट्रॉनिक मेल के दुरुपयोग के मामले में 47 वर्षीय सैनफोर्ड वॉलेस उपनाम (स्पैम किंग) को दोषी पाया गया। वॉलेस को कोर्ट ने डॉलर 3100,000 (करीब 2.08 करोड़ रुपये ) का जुर्माना और दो साल की कैद की सजा सुनाई है।

    वॉलेस ने साल 2008 से 2009 के बीच 27 लाख से ज्यादा लोगों को फेसबुक के द्वारा (स्पैम मेल) ये संदेश भेजे थें। अमेरिका के अटॉर्नी कार्यालय से जारी एक बायन में कहा गया कि वॉलेस नें फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना रखा था जिसके जरिए वह लोगों से दोस्ती कर उनके साथ धोखाधड़ी किया करता था।

    विज्ञापन

    पहले वह फेसबुक के द्वारा लोगों से दोस्ती करता और बाद उनकी मेल आईडी हैक कर उनके खातों का उपयोग अन्य लोगों को स्पैम मेल भेजने के लिए किया करता था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ईमेल का इस्तेमाल करने पर आप भी स्पैम के शिकार हो सकते हैं। तरह-तरह की चीजें खरीदने के लिए ईमेल आना आम बात है, भले ही उन चीजों की कोई जरूरत न हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें