ट्विटर पर ब्लॉक बटन अपडेट, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर लगाएं लगाम

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Thu, 16 Jun 2016 03:12 PM IST
twitter updates its block button
फोटो : getty images

    माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के ब्लॉक बटन का उपयोग करने वाले यूजर अब एक दूसरे का ट्वीट नहीं देख पाएंगे। ट्विटर ने अपना ब्लॉक बटन अपडेट किया है।

    इससे पहले ट्विटर पर आपकी ओर से ब्लॉक यूज़र का ट्वीट आपकी टाइमलाइन पर कोई दूसरा यूजर रीट्विट कर सकता था। कंपनी ने ट्विटर ट्रॉलिंग और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वालों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया है।

    ट्विटर ने कहा कि यह लोगों को आपसे संपर्क कर पाने और ट्वीट देख पाने से रोकने के लिए बेहद ताक़तवर टूल है।

    इसका कहना है, "जब आप ट्विटर पर किसी यूज़र को ब्लॉक करते हैं, तो वे आपको न तो फॉलो कर सकते हैं, और न ही सीधा मैसेज भेज सकते हैं।"

    पब्लिक प्लेटफार्म होने के कारण ट्विटर पर यदि आप बिना लॉग-इन किए हुए सर्च इंजन की मदद से किसी यूज़र को सर्च करते हैं, तो आप उनका अकाउंट देख सकते हैं।

    लेकिन यदि आपने यूज़र को ब्लॉक कर दिया है, तो वे किसी भी दूसरे माध्यम से आपके अकाउंट से जुड़ नहीं सकेंगे।

    यदि आप ये जानना चाहते हैं कि किसी को कैसे ब्लॉक किया जाए तो ये वीडियो आपके काम का है।

    कंपनी ने एक और बड़ा बदलाव किया है। अब आप चाहें तो खुद को भी रीट्विट भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें