Twitter तीन नए टूल पर कर रहा काम, फर्जी खबरों को पहचानना होगा आसान
Get the Latest लेवल पर किसी टॉपिक पर लेटेस्ट रिपोर्ट मिलेगी, Stay Informed के साथ उस टॉपिक के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी और Misleading लेवल लोगों को फर्जी ट्वीट और गलत जानकारी के बारे में अपडेट करेगा।

विस्तार
सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों को हैंडल करना अपने आप में बहुत मुश्किल काम है, हालांकि टेक कंपनियां इस रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में खबर आई है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) तीन नए लेवल पर काम कर रहा है। इन टूल की मदद से ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म पर फैलने वाले फर्जी न्यूज पर लगाम लगाएगा। इन लेवल को उन ट्वीट के साथ पिन किया जा सकेगा जो गलत हैं या अफवाह फैला रहे हैं।
फेक न्यूज से लड़ने वाले ट्विटर के तीन लेवल
फेक न्यूज से लड़ने वाले जिन तीन लेवल पर ट्विटर काम कर रहा है उनमें Get the latest, Stay Informed और Misleading शामिल हैं। पहले लेवल के जरिए लोगों को किसी खास टॉपिक के बारे में लेटेस्ट जानकारी मिलेगी। इस लेवल के जरिए लोगों को किसी मामले का फॉलोअप भी मिलेगा।
रिवर्स इंजीनियरिंग एक्सपर्ट Jane Manchun Wong ने ट्वीट करके इन तीनों लेवल के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, हालांकि फिलहाल इन टूल की टेस्टिंग ही चल रही है। ट्विटर ने इन लेवल के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा फिलहाल इसकी भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है कि इन लेवल को कब लाइव किया जाएगा।
इन लेवल को लाइव करने से पहले Twitter को एक बहुत बड़ा डाटाबेस बनाना होगा ताकि यह समझा जा सके कि किस ट्वीट पर कौन-सा लेवल लगाना है। ट्विटर को एक एल्गोरिदम भी तैयार करना होगा जिससे किसी ट्वीट के फर्जी होने की जानकारी मिलेगी। साथ ही फर्जी ट्वीट की पुष्टि के लिए कंपनी को संबंधित सही स्टोरी का लिंक भी शेयर करना होगा।
Get the Latest लेवल पर किसी टॉपिक पर लेटेस्ट रिपोर्ट मिलेगी, Stay Informed के साथ उस टॉपिक के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी और Misleading लेवल लोगों को फर्जी ट्वीट और गलत जानकारी के बारे में अपडेट करेगा।