iQoo Z3 अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Jun 2021 03:39 PM IST
सार

iQoo Z3 की भारतीय कीमत की जानकारी तो 8 जून को लॉन्चिंग के दिन ही मिलेगी, लेकिन चीन के बाजार की कीमत से भारत में फोन की कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। iQoo Z3 को चीन में 1,699 चीनी युआन यानी करीब 18,900 रुपये में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
iQoo Z3 Launch in India Set for June 8 Expected Price and Specifications
iQoo Z3 - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    iQoo का नया स्मार्टफोन iQoo Z3 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। iQoo Z3 को भारत में अगले सप्ताह 8 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQoo Z3 का टीजर पेज अमेजन इंडिया पर लाइव हो गया है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में iQoo Z3 का ऑफिशियल टीजर भी जारी किया है। बता दें कि iQoo Z3 को इसी साल मार्च में चीन में स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है।

    iQoo Z3 की संभावित कीमत

    iQoo Z3 की भारतीय कीमत की जानकारी तो 8 जून को लॉन्चिंग के दिन ही मिलेगी, लेकिन चीन के बाजार की कीमत से भारत में फोन की कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। iQoo Z3 को चीन में 1,699 चीनी युआन यानी करीब 18,900 रुपये में लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    iQoo Z3 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS iQoo 1.0 है। iQoo Z3 में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। iQoo Z3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 620 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo Z3 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो iQoo Z3 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    iQoo Z3 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z3 में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और टाईप-सी पोर्ट है। फोन में 4400mAh की बैटरी है जो कि 55W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें