Twitter ला रहा है एक और शानदार फीचर, सेव कर सकेंगे ट्वीट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Oct 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
Twitter will launch a bookmarking tool soon
Twitter bookmark

    फेसबुक की तरह ट्विटर भी अब यूजर्स को नया एक्सपेरियंस देने के लिए नए-नए फीचर्स ला रहा है।

    280 कैरेक्टर में ट्वीट का फीचर देने के बाद कंपनी अब एक बुकमार्क फीचर लाने की तैयारी कर रही है। बुकमार्क फीचर आने के बाद यूजर्स किसी ट्वीट को सेव कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    ट्विटर के इस नए फीचर का नाम Save for Later होगा। इसकी जानकारी ट्विटर के प्रोडक्ट मैनेजर जेसार शाहJesar Shahने दी है। शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि फिलहाल यूजर्स ट्वीट को सेव करने के लिए डायरेक्ट मैसेज, री-ट्वीट या लाइक बटन की मदद लेते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः  जल्द ही कर सकेंगे 280 कैरेक्टर में ट्वीट, ट्विटर कर रहा है टेस्टिंग

    रिपोर्ट की मानें तो ट्विटर डायरेक्ट बटन को हटाने और इसके बदले नया बटन देने की तैयारी कर रहा है। नए बटन में ही मैसेज और बुकमार्क का ऑप्शन मिलेगा। एड बुकमार्क के बाद View Bookmarks के रूप में एक शॉर्टकट बटन दिखेगा। कंपनी फिलहाल इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें