जल्द ही कर सकेंगे 280 कैरेक्टर में ट्वीट, ट्विटर कर रहा है टेस्टिंग

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Sep 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
Twitter Testing 280 Character Limit for Tweets
ट्विटर

    ट्विटर पर 140 शब्दों में ट्वीट करने का ट्रेंड अब खत्म होने जा रहा है। जल्द ही आप 280 कैरेक्टर में ट्वीट कर सकेंगे। ट्विटर इसकी टेस्टिंग भी कर रहा है। इसकी जानकारी खुद ट्विटर के चीफ एक्जिक्यूटिव और को-फाउंडर जैक डोर्सी Jack Dorsey ने दी है।

    हालांकि ट्विटर का यह फीचर केवल छोटे ग्रुप के लिए ही होगा। इस फीचर की टेस्टिंग के लिए 328 मिलियन यूजर्स में से कुछ लोगों को चुना जाएगा। टेस्ट सफल होने के बाद 280 कैरेक्टर ट्वीट का फीचर रिलीज कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    ट्विटर ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि हमने महसूस किया है कि कई बार यूजर्स 140 शब्दों में अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता है, इसलिए हमने शब्दों की सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें