Twitter vs Threads: डाटा चोरी को लेकर किसके साथ है ज्यादा खतरा! एप प्राइवेसी को लेकर यूजर्स क्यों हैं चिंतित

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 05 Jul 2023 05:40 PM IST
सार

मेटा के नए माइक्रोब्लॉगिंग एप थ्रेड्स को कल यानी 6 जुलाई को भारत सहित अन्य देशों में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन यूरोपीय संघ के देशों में फिलहाल इस एप को लॉन्च नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Twitter vs Threads Comparing data collection practices of Why users worried about privacy
Twitter vs Threads - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा नए माइक्रोब्लॉगिंग एप थ्रेड्स (Threads) को पेश करने वाला है। लॉन्चिंग से पहले ही यूजर्स को डाटा प्राइवेसी की चिंता सताने लगी है। नेटिजन्स थ्रेड्स की प्राइवेसी संबंधी चिंताओं की ओर इशारा करते हुए कह रहे हैं कि एप ट्विटर की तुलना में अधिक यूजर-संबंधित डाटा एकत्र कर रहा है। दावा किया जा रहा है इस एप को 6 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। इस टेक्स्ट बेस्ड कन्वर्सेशन एप को भारत में एप स्टोर पर प्रीव्यू के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कि कौन से एप से आपको ज्यादा खतरा है।

    मेटा के नए माइक्रोब्लॉगिंग एप थ्रेड्स को कल यानी 6 जुलाई को भारत सहित अन्य देशों में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन यूरोपीय संघ के देशों में फिलहाल इस एप को लॉन्च नहीं किया जाएगा। दरअसल, कड़े गोपनीयता नियमों के कारण थ्रेड्स को यूरोपीय संघ के देशों में एक साथ लॉन्च नहीं किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    आयरलैंड के डाटा संरक्षण आयोग ने कथित तौर पर कहा है कि मेटा की नई सर्विस इस समय यूरोपीय संघ में शुरू नहीं की जा सकती है। बता दें कि यूरोपीय संघ सोशल मीडिया एप पर यूजर्स की प्राइवेसी और डाटा को लेकर काफी सख्ती बरत रहा है। हाल ही में ट्विटर और अन्य एप को भी इस मामले में कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। ऐसे में नेटिजन्स थ्रेड्स की प्राइवेसी संबंधी चिंताओं की ओर इशारा कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इंडिया टुडे की OSINT (ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने दोनों माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, ट्विटर और थ्रेड्स की डाटा कलेक्शन प्रैक्टिस का विश्लेषण किया और एक महत्वपूर्ण विसंगति का पता लगाया। अलग-अलग यूजर-जनरेटेड जानकारी की 25 कैटेगरी में से थ्रेड्स को अतिरिक्त डाटा एकत्र करते पाया गया, इस प्रकार का डाटा ट्विटर कलेक्ट नहीं करता है। विशेष रूप से थ्रेड्स कुछ संवेदनशील जानकारी जैसे फिजिकल एड्रेस, स्वास्थ्य और फिटनेस डाटा और अन्य यूजर कॉन्टैक्ट जानकारी और एप के भीतर अन्य संवेदनशील जानकारी एकत्र करता है।

    इससे पहले, ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था कि कैसे थ्रेड्स उन कैटेगरी पर यूजर डाटा एकत्र करता है जिन पर ट्विटर ने घुसपैठ नहीं की है। एपल एप स्टोर से डोर्सी के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब मेटा के थ्रेड्स एप की गोपनीयता डाटा आवश्यकताओं को दर्शाता है। जबकि एप यूजर को इंस्टाग्राम (आईजी) क्रेडेंशियल के माध्यम से सीधे लॉगिन करने की अनुमति देता है, यह यूजर को स्वास्थ्य और फिटनेस, खरीदारी, वित्तीय जानकारी, कॉन्टैक्ट जानकारी, स्थान, कॉन्टैक्ट, यूजर कंटेंट, सर्च हिस्ट्री, ब्राउजिंग हिस्ट्री से संबंधित अन्य डाटा अधिक से अधिक दर्ज करने के लिए प्रेरित करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें