ट्विटर पर अब 140 सेकंड का वीडियो और पैसे कमाने का इंतजाम

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 23 Jun 2016 11:03 AM IST
Twitter video limit now extended to 140 seconds, video publishers to make money
फोटो : getty images

    माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर जो अपने 140 अक्षरों की सीमा के ट्वीट के लिए जाना जाता है, अब ट्विटर ने अपने उपयोगकर्ताओं को 140 सेकंड तक की वीडियो पोस्ट करने की अनुमति दे दी है। पहले ट्विटर यूजर्स केवल 30 सेकंड का वीडियो ट्वीट कर सकते थे।

    ट्विटर को वीडियो के मामले में अपनी फेसबुक और गूगल के यूट्यूब से कड़ी टक्कर मिल रही है। कंपनी ने यह कदम ज्यादा उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए उठाया है।

    इसके अलावा ट्विटर ने वीडियो पब्लिशर्स के लिए पैसे कमाने का भी इंतजाम किया है। ट्विटर ने एक ओपन एम्प्लिफाय प्रोग्राम के तहत वीडियो प्ले होने से पहले एड दिखाएगी। यूजर्स ट्विटर की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस वाइन के जरिए पैसा भी बना सकते हैं। फिलहाल अभी भारतीय यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

    ट्विटर एंगेज ऐप का कमाल

    ट्विटर पर अब 140 सेकंड का वीडियो और पैसे कमाने का इंतजाम

    वीडियो समय सीमा बढ़ाने के अलावा ट्विटर ने एक ट्विटर एंगेज (Twitter Engage) मोबाइल ऐप भी लॉन्‍च की है जो बड़ी संख्या में फॉलोअर्स को ट्रैक करने में मदद करेगी।

    इसके अलावा ट्विटर एंगेज ट्विटर स्टैट्स, लाइक, रीट्वीट, @mentions और वीडियो व्यू सहित टाइम फिल्टर के साथ रिजल्ट शो करेगा।

    कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि ट्विटर पर वीडियो ट्वीट्स की शुरुआत 2016 के बाद से 50% से अधिक की वृद्धि हुई है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने कहा कि कुछ पब्लिशर्स "प्रोफेशनल पब्लिशर टूल्स" का इस्तेमाल कर 10 मिनट तक का वीडियो ट्वीट कर सकते हैं।

    इंस्टाग्राम यूजर्स 60 सेकंड, फेसबुक यूजर्स लाइव वीडियो 45 मिनट और स्नैपचैट 10 सेकंड वीडियो अपलोड करने की अनुमति देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें