खुशखबर: फिर से शुरू हुआ Twitter का ब्लू टिक वेरिफिकेशन, ऐसे करें अप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Jun 2021 03:37 PM IST
सार

20 मई को जब कंपनी ने चार साल बाद वेरिफिकेशन को शुरू किया था तो कहा था कि एप के जरिए यूजर्स अप्लाई कर सकेंगे, लेकिन 10 दिन बाद भी अधिकतर लोगों के एप में वेरिफिकेशन का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है, हालांकि कई लोगों यह ऑप्शन मिल भी रहा है।

विज्ञापन
Twitter Verification Application Process Restarted after 4 days of pused
twitter verification - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    यदि आपको भी पिछले सप्ताह बंद हुए ट्विटर वेरिफिकेशन को लेकर शिकायत थी तो आपके लिए खुशखबरी है। Twitter ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन को फिर से शुरू कर दिया है। इससे पहले 28 मई को ट्विटर ने वेरिफिकेशन को बंद कर दिया था। बता दें कि 2017 में ट्विटर ने पब्लिक वेरिफिकेशन को बंद कर दिया था जिसे पिछले महीने 20 मई को शुरू किया गया था लेकिन उम्मीद से अधिक आवेदन आने के बाद फिर से बंद कर दिया गया था।

    अब कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया गया है, हालांकि समय और तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। चार दिनों तक बंद रहने के बाद वेरिफिकेशन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    20 मई को जब कंपनी ने चार साल बाद वेरिफिकेशन को शुरू किया था तो कहा था कि एप के जरिए यूजर्स अप्लाई कर सकेंगे, लेकिन 10 दिन बाद भी अधिकतर लोगों के एप में वेरिफिकेशन का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है, हालांकि कई लोगों यह ऑप्शन मिल भी रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्विटर ने कहा है कि छह तरह के अकाउंट का वेरिफिकेशन होगा जिनमें सरकारी कंपनी, ब्रांड्स, नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन, न्यूज, इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, ऑर्गेनाइजर और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं, हालांकि ट्विटर ने यह भी कहा था कि उन अकाउंट्स को भी वेरिफाई किया जाएगा जिनके फॉलोअर्स काफी ज्यादा हैं।

    वेरिफिकेशन के लिए कैसे करें अप्लाई?

    फिलहाल तो कंपनी ने नए आवेदन लेना बंद कर दिया है लेकिन इसे शुरू किया जाएगा तब आप अप्लाई कर सकेंगे। जैसे ही ट्विटर की वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी तो उसके बाद यूजर्स के अकाउंट सेटिंग में वेरिफिकेशन एप्लिकेशन दिखने लगेगा। वेरिफिकेशन का टैब सभी यूजर्स के अकाउंट में दिखेगा।

    वेरिफिकेशन टैब दिखने के बाद आपको ऊपर बताए गई 6 कैटेगरी में से किसी एक का चयन करना होगा और उसके बाद सरकारी पहचान पत्र, ई-मेल आईडी, वेबसाइट लिंक जैसी जानकारी ट्विटर को देनी होगी। अप्लाई करने के बाद ट्विटर आपके द्वारा दी गई जानकारियों की जांच करेगा और फिर आपके अकाउंट को ब्लू टिक के साथ वेरिफाई किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें