Twitter अब मैसेज भेजने के लिए भी लेगा पैसे, एलन मस्क ने एक और नया नियम बनाया
Twitter ब्लू कंपनी की एक शुल्क आधारित सेवा है। ट्विटर ब्लू के तहत यूजर्स को ब्लू टिक मिलता है और हर महीने एक तय शुल्क देना होता है।

विस्तार
पिछले साल मालिक बनने के बाद से एलन मस्क ने Twitter में बहुत सारे बदलाव किए हैं जिनमें सबसे प्रमुख Twitter ब्लू है। Twitter ब्लू कंपनी की एक शुल्क आधारित सेवा है। ट्विटर ब्लू के तहत यूजर्स को ब्लू टिक मिलता है और हर महीने एक तय शुल्क देना होता है।
इसके अलावा ट्वीट को एडिट करने का भी ऑप्शन मिलता है। ट्विटर ब्लू टिक के बाद अब एलन मस्क Twitter के कई अन्य फीचर्स को शुल्क आधारित कर रहे हैं। अब एलन मस्क ने कहा है कि Twitter पर डायरेक्ट मैसेज (डीएम) करने के लिए भी पैसे देने होंगे।
दरअसल एलन मस्क ट्विटर डीएम को ट्विटर ब्लू सर्विस में शामिल करने जा रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि यदि आपने Twitter ब्लू की सर्विस नहीं ली है तो आप किसी को मैसेज नहीं कर पाएंगे। एलन मस्क का कहना है कि स्पैम पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।