WhatsApp Tips: अनजान नंबर से आने वाले व्हाट्सएप कॉल को ऐसे करें साइलेंट, बहुत ही आसान है सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Jul 2023 05:03 PM IST
सार

अनजान नंबर से आने वाले WhatsApp कॉल से लोग काफी परेशान हो गए थे। यह हालत केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में हो गई थी। इसके बाद मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस फीचर को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
How to silence calls from unknown callers on WhatsApp know in hindi
whatsapp call silent - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp ने कुछ दिन पहले एक फीचर जारी किया है जिसका इस्तेमाल करके अनजान नंबर से आने वाले कॉल को डिफॉल्ट रूप से साइलेंट किया जा सकता है। दरअसल अनजान नंबर से आने वाले WhatsApp कॉल से लोग काफी परेशान हो गए थे, हालांकि यूजर्स को इसका नोटिफिकेशन आएगा और यूजर्स चाहें तो इन कॉल को एप की कॉल लिस्ट में दिख सकते हैं।

    यह हालत केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में हो गई थी। इसके बाद मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस फीचर को लॉन्च किया है। यह एक तरह से सिक्योरिटी फीचर है। WhatsApp का यह फीचर भले ही लॉन्च हो गया है लेकिन इसे आपको खुद से ऑन करना होगा। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको यही बताने वाले हैं। आइए जानते हैं...

    विज्ञापन
    • सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को अपडेट करें।
    • इसके बाद WhatsApp ओपन करें।
    • अब सेटिंग में जाएं।
    • यहां आपको 'Privacy' के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • अब 'calls' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • यहां आपको 'Silence unknown callers' का विकल्प दिखेगा।
    • इस सेटिंग को ऑन कर दें।
    • इसके बाद आपके WhatsApp नंबर पर अनजान नंबर से आने वाले कॉल साइलेंट हो जाएंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें