माइक्रोसॉफ्ट खरीदेगी 26 अरब डॉलर में लिंक्डइन वेबसाइट
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट प्रोफेशनल नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन को 26 अरब डॉलर में खरीदने जा रही है। माइक्रोसॉफ़्ट ने कहा है कि लिंक्डइन का अलग ब्रांड कायम रहेगा और उसकी ख़ास वर्क कल्चर और स्वतंत्रता भी बनी रहेगी।
लिंक्डइन के मुख्य कार्यकारी जेफ़ वेयनर ही रहेंगे और माइक्रोसॉफ़्ट के सत्या नडेला की नीचे काम करेंगे। लिंक्डइन के चेयरमैन रीड हॉफ़मैन इस सौदे से सहमत हैं।
विज्ञापन

ये माइक्रोसॉफ़्ट की ओर से सबसे बड़ी कंपनी का टेकओवर है। हालाँकि माइक्रोसॉफ़्ट एक-एक अरब से ज़्यादा कीमत वाली 8 कंपनियों का टेकओवर कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ़्ट ने 2011 में स्काईप और 2013 में नॉकिया को ख़रीदा था।