Twitter में जल्द ही मिल सकता है एडिट करने का फीचर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 05 Feb 2019 02:58 PM IST
Twitter to launch edit feature say CEO Jack Dorsey
facebook twitter

    यदि आपको भी इस बात का मलाल रहता है कि माइक्रो ब्लॉगिंग पर आप ट्विटर पर ट्वीट को एडिट नहीं कर पाते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि ट्विटर जल्द ही ट्वीट एडिट करने वाला फीचर लॉन्च करने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने एक इंटरव्यू में दी है। हालांकि यह साफ नहीं है कि कितनी देर तक ट्वीट को एडिट किया जा सकेगा।

    रिपोर्ट्स की मानें तो ट्वीट करने के 30 सेकेंड के अंदर ट्वीट को एडिट किया जा सकेगा, हालांकि वास्तविक ट्वीट भी दिखेगा। इसके अलावा कंपनी टेक्स्ट फॉर्मेट में SMS फीचर देने की भी तैयारी कर रही है, हालांकि सेंड हो चुके मैसेज को वापस नहीं लाया जा सकेगा।

    ये भी पढ़ेंः Exclusive: सैमसंग गैलेक्सी M20 के प्रोसेसर को लेकर बड़ा कंफ्यूजन, पढ़ें सच्चाई

    वैसे यह पहला मौका नहीं है जब जैक डॉर्सी ने ट्विटर में एडिट फीचर लाने की बात कही है। इससे पहले भी साल 2016 में जैक डॉर्सी ने कहा था कि ट्विटर में एडिट फीचर के की तैयारी चल रही है। बता दें कि ट्विटर फिलहाल एंड्रॉयड वर्जन के लिए एक फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद महत्वपूर्ण खबरों को टॉप पर पिन किया जा सकेगा।