AnTuTu की रिपोर्ट को सैमसंग ने किया खारिज, कहा- गैलेक्सी M20 में है लेटेस्ट प्रोसेसर

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Tue, 05 Feb 2019 03:38 PM IST
samsung galaxy m20 processor , Exynos 7904 or Exynos 7885, see benchmark report
Galaxy M20

    सैमसंग ने हाल ही में भारत में एम सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 लॉन्च किए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन की खासियतों की बात करें को सैमसंग ने इन दोनों स्मार्टफोन में पहली बार वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है, हालांकि कंपनी ने डिस्प्ले को वी डिस्प्ले नाम दिया है।

    इन दोनों फोन की बिक्री 5 फरवरी से भारत में शुरू हो गई है, लेकिन उससे पहले सैमसंग गैलेक्सी एम20 की बेंचमार्क टेस्ट की एक रिपोर्ट से यह सामने आया था कि गैलेक्सी एम20 में Exynos 7904 के बजाय Exynos 7885 प्रोसेसर दिया गया है। यह रिपोर्ट बेंचमार्क साइट Antutu और गीकबेंच की थी जिसे सैमसंग ने खारीज कर दिया है। सैमसंग का कहना है कि इन दोनों साइट अपडेटेड नहीं हैं, इसलिए इनकी रिपोर्ट में गैलेक्सी एम20 का प्रोसेसर Exynos 7885 दिख रहा है।

    AnTuTu की रिपोर्ट को सैमसंग ने किया खारिज, कहा- गैलेक्सी M20 में है लेटेस्ट प्रोसेसर

    Exynos 7904 और Exynos 7885 में क्या फर्क है?

    दोनों प्रोसेसर को 14 नैनोमीटर प्रोसेस में तैयार किया गया है। इसके अलावा दोनों में ग्राफिक्स के लिए माली 71 जीपीयू दिया गया है। वहीं दोनों प्रोसेसर ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करते हैं। फर्क इतना है कि Exynos 7904 की सीपीयू स्पीड (क्लॉक स्पीड) 1.8 गीगाहर्ट्ज है और Exynos 7885 की स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। इसके अलावा Exynos 7904, रियर और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल तक का कैमरा सपोर्ट करता है, वहीं Exynos 7885 रियर और फ्रंट में 21.7MP तक का कैमरा सपोर्ट करता है।

    AnTuTu की रिपोर्ट को सैमसंग ने किया खारिज, कहा- गैलेक्सी M20 में है लेटेस्ट प्रोसेसर
    AnTuTu की रिपोर्ट को सैमसंग ने किया खारिज, कहा- गैलेक्सी M20 में है लेटेस्ट प्रोसेसर

    Antutu बेंचमार्क में सैमसंग गैलेक्सी एम20 का स्कोर

    Antutu बेंचमार्क रिपोर्ट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम20 का स्कोर 106445 है, वहीं कई रिपोर्ट्स में एम20 का AnTuTu स्कोर 109220 होने का दावा किया जा रहा है।

    सैमसंग गैलेक्सी एम20 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 6.3 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7904 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरियंट और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है।

    वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 15 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 की कीमत की बात करें तो 3GB+32GB वेरियंट की कीमत 10,990 रुपये और 4GB+64GBM वेरियंट की कीमत 12,990 रुपये है।

    और पढ़ें...