जरूरी बात: Twitter ने अब इस सर्विस के लिए पैसे लेना शुरू कर दिया, आज ही बदलें अकाउंट की सेटिंग
भारत में ट्विटर ब्लू की कीमत मोबाइल वर्जन के लिए 900 रुपये महीना है। इसके तहत आपको ब्लू टिक मिलेगा। 240 कैरेक्टर से अधिक शब्दों में ट्वीट करने की सुविधा मिलेगी और ट्वीट को एडिट करने की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही आपको Twitter 2FA भी मिलेगा।

विस्तार
Twitter ने अकाउंट सिक्योरिटी के लिए मिलने वाली सर्विस टू फैक्तर ऑथेंटिकेशन (2FA) के लिए शुल्क लेना शुरू कर दिया है। यदि आप ट्विटर को पैसे नहीं देते हैं तो आपके अकाउंट के साथ मिलने वाली Twitter 2FA सिक्योरिटी खत्म हो जाएगी। ट्विटर ने कहा है कि Twitter 2FA की सर्विस अब सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए है जो कि एक शुल्क आधारित सर्विस है। Twitter Blue के यूजर्स Twitter 2FA के तहत एसएमएस कोड के जरिए अपने अकाउंट को सुरक्षित रख पाएंगे।
यदि आप Twitter 2FA के लिए पैसे नहीं देना चाहते हैं तो आपको किसी थर्ड पार्टी ब्राउजर या सिक्योरिटी की पेनड्राइव के जरिए लॉगिन करना होगा। बेहतर यही होगा कि किसी ऐसे डिवाइस में आप इस पासवर्ड को सेव कर सकते हैं। इसके बाद हर बार लॉगिन से पहले आपको इस डिवाइस से एक लॉगिन कोड मिलेगा जो कि 2 मिनट के लिए ही वैध होगा। ट्विटर ने Twitter 2FA हटाने के लिए 30 दिनों की मोहलत दी है।
भारत में ट्विटर ब्लू की कीमत मोबाइल वर्जन के लिए 900 रुपये महीना है। इसके तहत आपको ब्लू टिक मिलेगा। 240 कैरेक्टर से अधिक शब्दों में ट्वीट करने की सुविधा मिलेगी और ट्वीट को एडिट करने की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही आपको Twitter 2FA भी मिलेगा। वहीं ट्विटर ब्लू के वेब वर्जन की कीमत 650 रुपये प्रति महीना है।
- Realme के इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा एंड्रॉयड 14 का अपडेट, कहीं आपका फोन भी तो नहीं है लिस्ट में
- भारत में सस्ता हो गया मोटोरोला का यह टैबलेट, जानें नई कीमत और फीचर्स
- Samsung Galaxy Z Flip 4 Vs Oppo Find N2 Flip: कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट? जानें दोनों के फीचर्स और कीमत
- 22,999 रुपये में बिक रहा Apple iPhone, देखें ऑफर्स