भारत में सस्ता हो गया मोटोरोला का यह टैबलेट, जानें नई कीमत और फीचर्स
मोटोरोला के इस टैब में चार स्पीकर हैं जिनके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए टैब में 4G LTE, Wi-Fi GPS, GLONASS, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5.2 और USB टाईप-सी पोर्ट है।

विस्तार
मोटोरोला ने पिछले साल जनवरी में Moto Tab G70 को भारत में लॉन्च किया था और अब इस टैबलेट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हो गई है। Moto Tab G70 को नई कीमत के साथ कंपनी की साइट पर देखा जा सकता है। Moto Tab G70 को जनवरी 2022 में 21,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था और अब इसकी कीमत 19,999 रुपये हो गई है। इसे मोडर्निस्ट टील कलरवे कलर में खरीदा जा सकेगा।
Moto Tab G70 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसमें 11 इंच की IPS 2K डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2000x1200 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है। लो ब्लू लाइट के लिए टैब को TUV Rheinland सर्टिफिकेट मिला है। टैब की बॉडी एल्युमीनियम की है। इसमें मीडियाटेक Helio G90T प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
मोटोरोला के इस टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.0 है। टैब में गूगल किड्स स्पेस मिलेगा जिसमें 10,000 से अधिक शिक्षकों द्वारा सेलेक्ट किए गए एप्स मिलेंगे। टैब के साथ गूगल प्ले-स्टोर का भी सपोर्ट मिलेगा।
- Samsung Galaxy Z Flip 4 Vs Oppo Find N2 Flip: कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट? जानें दोनों के फीचर्स और कीमत
- 22,999 रुपये में बिक रहा Apple iPhone, देखें ऑफर्स
- Google Pixel 8 Pro की लॉन्च तारीख आई सामने! 6.7 इंच डिस्प्ले और दमदार कैमरे से होगा लैस
- Weekly Phone Update: इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए ये शानदार स्मार्टफोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ