ट्विटर पर जल्द मिलेगी कॉलिंग की सुविधा, एन्क्रिप्टेड होगी मैसेजिंग, एलन मस्क ने किया एलान
Twitter के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर पर जल्द ही कई सारे नए फीचर्स आने वाले हैं। एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर पर जल्द ही कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मैसेजिंग और कॉलिंग एन्क्रिप्टेड होगी। वैसे तो मैसेजिंग की सुविधा अभी है लेकिन एन्क्रिप्टेड नहीं था। ट्विटर पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

विस्तार

नए वर्जन के साथ आप किसी डायरेक्ट मैसेज को रिप्लाई कर सकते हैं। साथ में इमोजी भी भेज सकते हैं। एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग की शुरुआत 11 मई से हो जाएगी। ट्विटर के कॉलिंग फीचर का मुकाबला मेटा के फेसबुक मैसेंजर कॉल और व्हाट्सएप से होगा।
बता दें कि Elon Musk ने हाल ही में ट्वीट करके कहा है कि वे उन सभी अकाउंट को हटाएंगे जो कई वर्षों से एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'हम उन खातों को हटाने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें कई वर्षों से कोई गतिविधि नहीं हुई है, इसलिए आप शायद फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट देखेंगे।'
- Google I/O 2023: गूगल का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट आज, पहला पिक्सल फोल्ड फोन होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव
- Oppo F23 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, इस सस्ते फोन में मिलेगी 67W की फास्ट चार्जिंग
- Mobile Blast: केरल में युवक की जेब में फटा मोबाइल, गंभीर रूप से घायल, कहीं आप तो नहीं कर रहे यह गलती
- दमदार फीचर्स के साथ Poco F5 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 12GB रैम और शानदार कैमरा