Twitter की नई डिजाइन: ट्विटर पर मीम्स की बाढ़, नए फॉन्ट का लोगों ने उड़ाया मजाक
नई डिजाइन के बाद ट्विटर यूजर्स तमाम तरह के मीम्स बना रहे हैं। लोगों ने नए फॉन्ट की तुलना कौवे से की है। कई लोगों ने कहा है कि यह तोहफा ट्विटर ने खुद को ही दिया है।

विस्तार
ट्विटर ने एक साथ अपनी डिजाइन में कई तरह के बदलाव किए हैं। मोबाइल एप और वेब दोनों वर्जन की डिजाइन बदली गई है। ट्विटर ने इसे लोगों की सहूलियत के लिए डिजाइन किया है लेकिन इस डिजाइन के आने के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। नई डिजाइन में एक नया फॉन्ट जोड़ा गया है जिसका नाम Chirp है। इस फॉन्ट को इसी साल जनवरी में पेश किया गया जो कि अमेरिकन Gothic और यूरोपियन Grotesque स्टाइल का मि्स है।
नए इंटरफेस में आपको कलर्स को लेकर भी बदलाव देखने को मिलेंगे। नए कलर्स में आपको ज्यादा कॉन्ट्रास्ट और कम ब्लू कलर देखने को मिलेगा। इसका फायदा प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए फोटो और वीडियो में देखने को मिलेगा। Twitter ने कुछ नए बटन भी पेश किए हैं और वो भी हाई कॉन्ट्रास्ट वाले हैं। यह बदलाव आपको फॉलो बटन में भी देखने को मिलेगा। फॉलो बटन अब ब्लैक कलर का हो गया है।
इससे पहले ट्विटर में SF Pro, Roboto और Helvetica Neue जैसे फॉन्ट इस्तेमाल होते थे, लेकिन इस बार सभी फॉन्ट को Chirp से रिप्लेस किया गया है। इस फॉन्ट को स्विटजरलैंड के Grilli Type Foundry की साझेदारी में तैयार किया गया है। नए डिजाइन को लेकर ट्विटर ने अपने यूजर्स से पूछा है 'क्या आपने कुछ बदलाव नोटिस किए?'
नई डिजाइन के बाद ट्विटर यूजर्स तमाम तरह के मीम्स बना रहे हैं। लोगों ने नए फॉन्ट की तुलना कौवे से की है। कई लोगों ने कहा है कि यह तोहफा ट्विटर ने खुद को ही दिया है।