Twitter Update: फिर से वापस आ गई ट्विटर की चिड़िया, हो गई कुत्ते की छुट्टी
एलन मस्क के इस कदम का बड़ा फायदा यह हुआ कि Dogecoin की मार्केट वैल्यू में 30 फीसदी का इजाफो हो गया और अब फिर से पुराने लोगो की वापसी पर Dogecoin में 10% की गिरावट देखने को मिल रही है।

विस्तार
एलन मस्क ने चार अप्रैल को ही ट्विटर के आइकॉनिक लोगो को बदल दिया था जिसके बाद ट्विटर के डेस्कटॉप यूजर्स को नीली चिड़िया की जगह कुत्ते की तस्वीर नजर आ रही थी। खुद एलन मस्क ने भी इसे लेकर एक ट्वीट किया था। अब दो दिन बाद फिर से ट्विटर की चिड़िया वापस आ गई है। ट्विटर के डेस्कटॉप वर्जन पर पुराने लोगो को फिर से देखा जा सकता है।
ट्विटर के वास्तविक लोगो को एलन मस्क ने Shiba Inu की फोटो से रिप्लेस किया था जो कि Dogecoin का भी लोगो है। एलन मस्क के इस कदम का बड़ा फायदा यह हुआ कि Dogecoin की मार्केट वैल्यू में 30 फीसदी का इजाफो हो गया और अब फिर से पुराने लोगो की वापसी पर Dogecoin में 10% की गिरावट देखने को मिल रही है।
अभी तक यह किसी को समझ नहीं आया है कि एलन मस्क ने लोगो में यह बदलाव किया। लोगो में कुत्ते की फोटो के बाद ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा। पहली नजर में तो लोगों को लगा कि ट्विटर हैक हो गया है। बाद में एलन मस्क के ट्वीट के बाद लोगों को राहत मिली कि यह काम मस्क का ही है।
ट्विटर वेरिफाइड कर रहा अनफॉलो
यदि आप ट्विटर पर एक्टिव हैं तो आपको पता ही होगा कि जब किसी का अकाउंट वेरिफाइड होता है तो ट्विटर वेरिफाइड अकाउंट उसे फॉलो करता है। अब अचानक से ट्विटर वेरिफाइड ने सभी यूजर्स को अनफॉलो कर दिया है। फिलहाल ट्विटर वेरिफाइड किसी को फॉलो नहीं कर रहा है।
- कूल के स्टाइलिश पंखों की नई सीरीज ‘लक्सस’ सीरीज लॉन्च, रिमोट से कर सकेंगे कंट्रोल
- 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Moto G Power 5G (2023) हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
- ColorOS 13: ओप्पो के इन फोन को इसी महीने मिलेगा एंड्रॉयड 13 का अपडेट, सभी फोन की लिस्ट यहां देखें
- कंफर्म: 33 वॉट की चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च होगा Realme Narzo N55, अगले सप्ताह है लॉन्चिंग