कूल के स्टाइलिश पंखों की नई सीरीज ‘लक्सस’ सीरीज लॉन्च, रिमोट से कर सकेंगे कंट्रोल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Apr 2023 04:28 PM IST
सार

Kuhl लक्सस सीरीज का पंखा सिर्फ 38 वॉट बिजली की ही खपत करता है और इससे बिजली की 65 प्रतिशत तक बचत करने में मदद मिलती है। लक्सस सी5, सी4 और सी3 सीरीज के तीन मॉडल हैं। कूल लक्सस स्टाइलिश पंखे की सीरीज की कीमत 20,199, 18,949 और 17,249 रुपये है।

विज्ञापन
Kent launched New Kuhl Stylish Luxus Series Bldc Fans in India
Kuhl fan - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कूल ने अपने कूल स्टाइल लक्सस सीरीज पंखें की नई रेंज को भारत में लॉन्च किया है। इन फैन को लेकर कंपनी ने काफी बिजली की बचत का दावा किया है। लॉन्च की गई लक्सस सीरीज को अपने स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ किसी भी आधुनिक इंटीरियर के लिए फिट है। इसके अलावा कूल का दावा है कि लक्सस सीरीज के पंखे से शोर नहीं होगा। आइए इसके कुछ फीचर्स के बारे में जानते हैं...

    बिजली की बचत:

    Kent Kuhl बीएलडीसी पंखे पारंपरिक पंखों की तुलना में काफी कम बिजली की खपत करता है, जो ऊर्जा की खपत और लागत को कम करने में मदद करता है।साइलेंट ऑपरेशनःइसकी बीएलडीसी मोटर बेहद शांत तरीके से काम करती है, जिससे पंखा बेडरूम, लिविंग रूम या अन्य क्षेत्रों में इस्तेमाल के लिए शानदार है।रिमोट कंट्रोलःये पंखा एक रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जिससे आप पंखे की गति को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं, पंखे को चालू या बंद कर सकते हैं और टाइमर सेट कर सकते हैं।एलईडी लाइट्सःकेंट के बीएलडीसी पंखे के कुछ मॉडल एलईडी लाइट्स के साथ आते हैं जिन्हें रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है।हाई क्वालिटी डिजाइनःये पंखा हाई क्वालिटी मैटीरियल से बना है, जो यह सुनिश्चित करता है कि यह सस्टेनेबल और साथ ही आकर्षक भी है।लंबी अवधि तक चलने वालाः पंखे में उपयोग की जाने वाली ब्रशलेस डीसी मोटर पारंपरिक ब्रश वाली मोटरों की तुलना में अधिक समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है, जो लंबे समय तक आपके पैसे बचा सकती है।

    विज्ञापन

    Kuhl लक्सस सीरीज का पंखा सिर्फ 38 वॉट बिजली की ही खपत करता है और इससे बिजली की 65 प्रतिशत तक बचत करने में मदद मिलती है। लक्सस सी5, सी4 और सी3 सीरीज के तीन मॉडल हैं। कूल लक्सस स्टाइलिश पंखे की सीरीज की कीमत 20,199, 18,949 और 17,249 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें