अब कंप्यूटर पर Twitter का बदल गया है लुक, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर

2006 में लॉन्च हुई माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter ने कई दिनों तक डेमो जारी करने के बाद आखिरकार अपने डेस्कटॉप वर्जन का इंटरफेस बदल दिया है। ट्विटर का डेस्कटॉप वर्जन अब मोबाइल एप की तरह ही नजर आ रहा है, हालांकि कई यूजर्स को अभी नया इंटरफेस नहीं मिला है। ट्विटर के इस नए अवतार के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको नया नेविगेशन मिलेगा।
डेस्कटॉप वर्जन में नेविगेशन बार अब आपको बायीं ओर मिलेगा। वहीं बुकमार्कस, लिस्ट, प्रोफाइल के लिए एक अलग मेनू मिल रहा है। नए अपडेट के बाद यूजर्स लोकल ट्रेंड्स के साथ-साथ लाइव वीडियो आसानी से देख सकेंगे। इसके अलावा नए अपडेट में यूजर्स को होम बार पर 'स्पार्कल' बटन भी मिलेगा। डायरेक्ट मैसेज को अब और बड़े शब्दों के साथ देखा जा सकता है।
'स्पार्कल' बटन की मदद से यूजर टॉप ट्वीट्स की जगह लेटेस्ट ट्वीट को क्रम में देख सकेंगे। वहीं डायरेक्ट मैसेज में भी कुछ बदलाव हुए हैं। जैसे- आप आप मैसेजिंग के साथ अन्य दोस्तों के मैसेज भी एक ही टैब में देख सकेंगे। साथ ही डार्क मोड के लिए अब दो विकल्प मिलेंगे,साथ ही विभिन्न थीम और रंग का आप्शन भी दिया गया है। ‘एक्सप्लोर’ टैब की मदद से अपनी लोकेशन के आधार पर लाइव वीडियो और क्षणों को खोज सकते हैं।
वहीं अगर आप एक से अधिक अकाउंट इस्तेमाल करते हैं, नए इंटरफेस का आपको फायदा होगा। अब आप आसानी से एक से दूसरे अकाउंट में स्विच कर पाएंगे। ऐसे में बार-बार लॉग-इन करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा अब आप इमोजी के साथ भी ट्वीट कर सकेंगे और पोल भी शामिल कर सकेंगे। साथ ही, कंपनी का दावा है कि नया इंटरफेस पहले के मुकाबले ज्यादा तेज होगा।
हालांकि कंपनी ने इस बार भी ट्विट को एडिट करने का विकल्प नहीं दिया है। इससे पहले ट्विटर ने इससे पहले एक बड़ा बदलाव करते हुए ट्वीट करने की अधिकतम सीमा 140 कैरेक्टर (अक्षर) को बढाकर 280 कर दिया था।