डाउन हुई बूढ़ा बनाने वाली यह प्रसिद्ध एप, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 17 Jul 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
face app down across world including India, users complains on social media
FACE APP - फोटो : amar ujala

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है, और इस ट्रेंड का नाम फेस एप चैलेंज है। इस चैलेंज के तहत लोग अपने बुढ़ापे की फोटो फेस एप के जरिए बना रहे हैं और सोशल नेटवर्क पर शेयर कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने फेस एप के डाउन होने की शिकायत की है। यूजर्स का कहना है कि फेस एप मंगलवार की आधी रात से ही ठप है। वहीं हमारे रियलिटी चेक में भी फेस एप के iOS वर्जन में सर्वर की दिक्कत पेश कर रहा है।

    क्या है फेस एप?

    फेस एप एक फोटो एडिटर एप है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स फन के लिये एआई की मदद से बुढ़ापे की फोटो बनाते हैं। हालांकि इस एप में बाल, दाढ़ी और स्माइल का भी फीचर है, लेकिन लोग सबसे ज्यादा ओल्ड एज फीचर का ही इस्तेमाल करते हैं। इसी एक फीचर की वजह से ही यह एप काफी लोकप्रिय हो रहा है।

    विज्ञापन

    प्राइवेसी को लेकर उठने लगे सवाल?

    फेस एप के साथ प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि फोटो गैलरी का एक्सेस बंद होने के बाद भी यह एप गैलरी से फोटो एक्सेस कर रही है। वहीं फेस एप के विकिपिडिया पेज के साथ भी छेड़छाड़ की खबर है। पहले फेस एप के विकिपिडिया पेज पर इसे रूस का एप बताया गया था, लेकिन अब इसे चीनी एप बताया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें