LG V30+ भारत में हुआ लॉन्च, वायरलेस चार्जिंग और फेस आईडी को करता है सपोर्ट

LG ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन V30 Plus लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। इस फोन के सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें दो डिस्प्ले हैं और यह वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है। साथ ही फोन का डिस्प्ले HDR10 को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में एक फीचर ऐसा भी है जिसकी मदद से आप खुद ही karaoke बना सकते हैं। वहीं फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है।
LG V30+ की स्पेसिफिकेशन

एलजी वी30 प्लस में दो डिस्प्ले हैं जिनमें एक फ्लोटिंग बार डिस्प्ले है और दूसरा हमेशा ऑन रहने वाला है। फ्लोटिंग बार में आप टाइम और नोटिफिकेशन देख सकेंगे। फोन में 6 इंच की क्वॉडएचडी फुलविजन डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.2, क्वॉलकॉम 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एख कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इशके अलावा फोन में ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, ऑडियो जैक और 3300 एमएएच की बैटरी है।
एलजी वी30 प्लस की कीमत और मिलने वाले ऑफर्स

इस फोन की कीमत 44,990 रुपये है और सिर्फ एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन से खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 18 दिसंबर से ओपन सेल में होगी, वहीं फोन की बिक्री आज से ही शुरू हो गई है। कंपनी ने लॉन्चिंग ऑफर के बारे में बताते हुए कहा कि एलजी वी30 पल्स के साथ 12 हजार रुपये की कीमत का वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 3 हजार रुपये का वायरलेस चार्जर भी फोन के साथ फ्री में देगी।