अब Twitter से भी भेज सकेंगे पैसे, कंपनी ने लॉन्च किया Tip Jar फीचर
Twitter Tip Jar फीचर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए ही है। इस फीचर का इस्तेमाल फिलहाल सिर्फ वही यूजर्स कर सकते हैं जो अंग्रेजी में ट्वीट करते हैं।

विस्तार
अभी तक आप फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप और टेलीग्राम से ही पैसे भेज रहे थे लेकिन अब आप माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से भी पैसे भेज सकेंगे। ट्विटर ने अपना पेमेंट फीचर Twitter Tip Jar के नाम से लॉन्च किया है। ट्विटर का ‘Tip Jar’ ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे PayPal, Patreon और Venmo आदि जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म काम करते हैं।
AFP की रिपोर्ट के मुताबिक Twitter Tip Jar फीचर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए ही है। इस फीचर का इस्तेमाल फिलहाल सिर्फ वही यूजर्स कर सकते हैं जो अंग्रेजी में ट्वीट करते हैं। यूजर्स इस फीचर को अपनी प्रोफाइल में एड कर सकते हैं जिसके बाद अन्य यूजर्स उन्हें पैसे भेज सकेंगे। इस फीचर को फिलहाल पत्रकार, अलग-अलग मामलों के एक्सपर्ट, क्रिएटर्स और गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए जारी किया गया है।

ट्विटर ने साफतौर कहा है कि इस पेमेंट के लिए वह किसी तरह का कोई कमीशन नहीं लेगा। Twitter Tip Jar फीचर को जल्द ही सभी के लिए जारी किया जाएगा, लेकिन कंपनी ने इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की है।

पिछले सप्ताह की रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि पहले तिमाही में Twitter की कमाई उतनी नहीं हुई जितनी की उम्मीद थी। अब इस नए फीचर से उम्मीद की जा रही है कि नए फीचर के कारण और लोग ट्विटर से जुड़ेंगे।