ट्विटर अपडेट: खत्म हुआ इंतजार, जल्द आ रहा है ट्वीट को एडिट करने वाला फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Mar 2021 05:55 PM IST
सार
Twitter is testing undo send feature launch may soon
undo tweet - फोटो : wongmjane

    विस्तार

    ट्विटर पर एडिट बटन की मांग लंबे समय से चल रही है, लेकिन अभी तक ट्विटर ने ऐसे किसी फीचर्स को लेकर आधिकारिक एलान नहीं किया है। इसी बीच एक लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ट्विटर अनडू बटन की टेस्टिंग कर रहा है जो कि ट्वीट को एडिट करने जैसा ही है। एप रिसर्चर जेन मानचुन वोंग ने ट्वीट करके कहा है कि ट्विट अनडू सेंड बटन पर काम कर रहा है जिसके आ जाने के बाद आप ट्वीट की गलती को ट्वीट हो जाने के बाद भी सुधार सकेंगे।

    ट्विटर के अनडू फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास कुछ सेकेंड ही होंगे यानी एक तय सेकेंड खत्म होने के बाद ट्वीट को एडिट नहीं कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अनडू बटन पर क्लिक करने पर एक मीनू खुलेगा जिसमें इस बात की जानकारी होगी कि आप कितने समय बाद अपने किसी ट्वीट को अनडू करना चाहते हैं। यह ठीक उसी तरह होगा जिस तरह ई-मेल भेजने पर कुछ सेकेंड के लिए अनडू सेंड का विकल्प मिलता है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक अनडू ट्वीट के अधिकतम 30 सेकेंड का समय मिलेगा।

    गौरतलब है कि ट्विटर ने हाल ही में सुपर फॉलो पेमेंट फीचर लॉन्च किया है जिसमें ट्विटर यूजर्स अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने के लिए पैसे ले सकेंगे। इसमें बोनस ट्वीट, कम्युनिटी ग्रुप तक पहुंच, न्यूजलेटर की सदस्यता आदि शामिल हैं। ट्विटर ने कहा है कि जिन यूजर्स के पास अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, वे सुपर फॉलो फीचर के तहत अपने यूजर्स से स्पेशल कंटेंट के लिए हर महीने 4.99 डॉलर यानी करीब 364 रुपये ले सकते हैं।

    यानी आपके फॉलोअर्स को आपके स्पेशल कंटेंट देखने और न्यूजलेटर पाने के लिए हर महीने 364 रुपये का भुगतान करना होगा। नए फीचर के साथ ट्विटर यूट्यूब और इंस्टाग्राम की कैटेगरी में आ गया है। बता दें कि यूट्यूब में भी डाउनलोडिंग और स्पेशल कंटेंट के लिए सब्सक्रिप्शन की सुविधा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें