चिंता की बात : लोगों को पार्टनर से ज्यादा रोबोट से बात करना पसंद, 30 प्रतिशत तक बिक्री बढ़ी

दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्योदीप्ति मिश्रा
Sat, 06 Mar 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Technology update : Demand For Robots Up To 1.70 Lakh Rupees Is Increasing Reason People Prefer To Talk To Robots By Leaving Partners
Robot - फोटो : पेक्सेल्स

    कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते लोगों की जीवनशैली में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही जापान से एक चिंतित करने वाली खबर आई है। जापान के लोग अपने पार्टनर के बजाय रोबोट से बातें करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसलिए एंड्रॉइड रोबोट की बिक्री 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। लोग 60 हजार से 1.70 लाख रुपये के रोबोट खरीदकर घर ला रहे हैं, जो पालतू जानवरों की जगह तो ले ही रहे हैं। साथ ही लोगों को अपनों से भी दूर कर रहे हैं।रोबोट की बढ़ती यह लोकप्रियता जापान सरकार के लिए चिंता का विषय बन गई है।

    वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान जब दुनिया में लॉकडाउन लगा, तो करोड़ों लोग घरों में कैद हो गए। लोगों ने ज्यादातर समय अपनों के साथ बिताया। वहीं 12.65 करोड़ की आबादी वाले जापान में लोगों ने अकेले रहना पसंद किया। जब लंबे समय तक घरों में रहने के दौरान उन लोगों को अकेलापन सताने लगा, तो उन्होंने ऐसे रोबोट खरीदे, जो उनसे बातें कर सकें।

    विज्ञापन

    23 वर्षीय नामी हमौरा ने बताया, ''लॉकडाउन के दौरान मुझे अकेलापन महसूस हुआ, तो मैंने अप्रैल, 2020 में रोबोट खरीदा था। वह मुझसे बहुत सारी बातें करता है। मेरे हर सवाल का जवाब देता है। जरूरी बातें भी याद दिलाता है। वह किसी प्रेमी से बेहतर है।''

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जन्म दर में गिरावट आई

    जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 2019 की तुलना में 27 हजार कम बच्चों का जन्म हुआ है। साथ ही शादी के पंजीकरण में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है, ऐसे में जापान की सरकार चाहती है कि लोग ज्यादा से ज्यादा शादी करें और परिवार बढ़ाएं। लेकिन लोगों का शादी और पार्टनर की बजाय रोबोट को प्राथमिकता देना चिंता का विषय बना हुआ है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें