बुधवार को सरकारी नोटिस, रविवार को ट्विटर की पॉलिसी हेड महिमा कौल का इस्तीफा, क्या हैं इसके मायने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Feb 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Mahima Kaul Resignation: Twitter India Public Policy Director mahima kaul resign govt Tells Twitter To Remove 1178 Pakistani Khalistani Accounts
महिमा कौल का इस्तीफा: Mahima Kaul - फोटो : twitter/Mahima Kaul

    ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर (इंडिया एवं साउथ एशिया) महिमा कौल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वैसे तो महिमा कौल ने कहा है कि वह निजी कारणों से इस्तीफा दे रही हैं लेकिन हाल ही में सरकार के साथ ट्विटर के टकराव को भी महिमा के इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले सप्ताह ही सरकार ने ट्विटर से नियमों को तोड़ने को लेकर जवाब मांगा था और सप्ताह के अंत तक महिमा ने इस्तीफा दे दिया।

    ट्विटर इंडिया के मुताबिक महिमा ने परिवार और रिश्तेदारों को समय देने के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया है। महिमा पिछले पांच साल से ट्विटर इंडिया के पॉलिसी डायरेक्टर के पद पर थीं। ट्विटर पब्लिक पॉलिसी उपाध्यक्ष मोनिक मेचे ने कहा कि महिमा मार्च तक पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

    विज्ञापन

    सवालों के घेरे में क्यों महिमा का जाना?

    पिछले सप्ताह भारत सरकार ने ट्विटर को 250 ऐसे अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था जो प्रधानमंत्री के विरोध में किसानों नरसंहार हैशटैग चला रहे थे, लेकिन ब्लॉक होने के महज 24 घंटे के अंदर इनमें से कई अकाउंट्स एक्टिव हो गए जिसके बाद ट्विटर पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 (ए) के उल्लंघन का आरोप लगा और सरकार ने नोटिस जारी किया। पिछले सप्ताह बुधवार को सरकार ने ट्विटर को नोटिस जारी किया और रविवार को महिमा ने इस्तीफा दे दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गृह मंत्री का अकाउंट ब्लॉक

    आपको याद ही होगा जब पिछले साल नवंबर में गृह मंत्री अमित शाह का ट्विटर हैंडल कुछ वक्त के लिए ब्लॉक कर दिया गया था जिसके बाद जनवरी में हुई संसदीय समिति की बैठक में ट्विटर के अधिकारियों से पूछा गया था कि किन वजहों से केंद्रीय गृह मंत्री के अकाउंट को ब्लॉक किया गया था।

    1178 पाक-खालिस्तानी अकाउंट को हटाने की मांग

    केंद्र सरकार ने ट्विटर पर किसानों के विरोध प्रदर्शनों के बारे में गलत सूचना और भड़काऊ सामग्री फैलाने वाले 1,178 पाकिस्तानी-खालिस्तानी अकाउंट को हटाने के लिए कहा है। ट्विटर ने अभी तक पूरी तरह से आदेशों का पालन नहीं किया है।

    पक्षपात के आरोप के बाद फेसबुक इंडिया पॉलिसी हेड अंखी दास का इस्तीफा

    यह पहला मौका नहीं है जब सरकार से टकराव के बाद किसी सोशल मीडिया के बड़े पद ने इस्तीफा दिया है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में फेसबुक इंडिया की सार्वजनिक नीति मामलों की प्रमुख अंखी दास ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनपर फेसबुक पर नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों पर रोक लगाने के मामले में कथित तौर पर पक्षपात का आरोप था।

    दास पर ये आरोप लगे थे कि उन्होंने भाजपा और अन्य दक्षिण पंथी संगठनों के नफरत फैलाने वाले बयानों पर रोक लगाने से जुड़े नियमों को लागू करने का कथित रूप से विरोध किया था। उन पर ये भी आरोप लगे थे कि उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के फेसबुक ग्रुप पर कई साल तक भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में संदेश पोस्ट किए। दास के इस्तीफे को लेकर भी कहा गया था उन्होंने जन सेवा में अपनी रुचि के अनुसार काम करने के लिए यह कदम उठाया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें