लॉन्चिंग के आठ महीने बाद ही बंद हुआ ट्विटर का यह फीचर, पांच महीने तक भारत में हुई थी टेस्टिंग
कंपनी ने Twttr फीचर को भी पिछले साल बंद कर दिया था जो कि थ्रेड रिप्लाई के लिए था। इसके लिए भी ट्विटर ने कई महीने टेस्टिंग की थी लेकिन लोगों के फीडबैक के बाद इसे बंद कर दिया गया।

विस्तार
ट्विटर ने अपने फ्लीट्स (Fleets) को पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग से पहले फ्लीट्स की टेस्टिंग करीब पांच महीने तक हुई थी और अब महज आठ महीने के अंदर ही फ्लीट्स को ट्विटर ने बंद करने का फैसला किया है।
ट्विटर ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि फ्लीट्स को तीन अगस्त से बंद किया जा रहा है और एक नए फीचर पर काम हो रहा है। ट्विटर फ्लीट्स की टेस्टिंग पिछले साल जून में भारत, ब्राजील, इटली और दक्षिण कोरिया में शुरू हुई थी जो नवंबर तक चली।
Twitter का कहना है कि फ्लीट्स को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। इसके यूजर्स में भी उम्मीद के मुताबिक इजाफा नहीं देखा गया, हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब ट्विटर ने अपनी किसी सर्विस को बंद किया है। इससे पहले Periscope को भी ट्विटर ने दिसंबर 2020 में बंद कर दिया है। पेरिस्कोप ट्विटर का लाइव स्ट्रिमिंग एप था।
इसके अलावा कंपनी ने Twttr फीचर को भी पिछले साल बंद कर दिया था जो कि थ्रेड रिप्लाई के लिए था। इसके लिए भी ट्विटर ने कई महीने टेस्टिंग की थी लेकिन लोगों के फीडबैक के बाद इसे बंद कर दिया गया।
अगस्त 2018 में ट्विटर ने एपल वॉच, ट्विटर फॉर मैक और विंडोज एप के लिए API को भी बंद कर दिया था। ट्विटर ने इसे बंद करते हुए कहा था कि वह इस पुराने डेवलपर टूल को बंद कर रही है। कंपनी ने कहा था कि यूजर्स के बेस्ट एक्सपेरियंस के लिए उसका एप और वेब वर्जन परफेक्ट है।
- सिक्योरिटी चेकअप: आपका Instagram अकाउंट कभी हैक हुआ है या नहीं, कंपनी ने बताए पता लगाने के तरीके
- 2021 Top 5 Smartphone: 30 हजार रुपये में इस साल के पांच सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, शानदार कैमरा से लेकर दमदार परफॉर्मेंस
- Compaq ने मिमी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया पहला टीवी, एंड्रॉयड 9.0 का भी मिला अपडेट
- माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया विंडोज 365, अब किसी भी डिवाइस में कर सकेंगे इस्तेमाल