2021 Top 5 Smartphone: 30 हजार रुपये में इस साल के पांच सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, शानदार कैमरा से लेकर दमदार परफॉर्मेंस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jul 2021 03:49 PM IST
सार

Mi 11 Lite के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है।

विज्ञापन
top 5 smartphone in 2021 under 30000 rupees best camera and features about phone know price
2021 के पांच सबसे पावरफुल स्मार्टफोन: Top smartphone in 2021 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    स्मार्टफोन आजकल लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है। स्मार्टफोन का इस्तेमाल कोई गेमिंग के लिए कर रहा है तो वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए। यदि कोई गेमिंग के लिए खासतौर पर स्मार्टफोन खरीदने जा रहा है तो अच्छे परफॉर्मेंस वाले फोन लेना चाहिए। साल 2021 का आधा वक्त गुजर चुका है। पिछले छह महीने में भारत में कई सारे फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ दमदार स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो परफॉर्मेंस के मामले में आपको निराश नहीं करेंगे।

    Mi 11 Lite, शुरुआती कीमत- 21,999 रुपये

    Mi 11 Lite के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 का सपोर्ट है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 है। Mi 11 Lite में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है। Mi 11 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    2021 Top 5 Smartphone: 30 हजार रुपये में इस साल के पांच सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, शानदार कैमरा से लेकर दमदार परफॉर्मेंस

    Oneplus Nord CE 5G, शुरुआती कीमत- 22,999 रुपये

    OnePlus Nord CE 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 दिया गया है। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Adreno 619 GPU ग्राफिक्स, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। इस फोन में सुपर लिनियर स्पीकर है जिसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ Warp Charge 30T Plus का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    2021 Top 5 Smartphone: 30 हजार रुपये में इस साल के पांच सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, शानदार कैमरा से लेकर दमदार परफॉर्मेंस

    Realme X7 Pro 5G, शुरुआती कीमत- 26,999 रुपये

    Realme X7 Pro में 6.55 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। Realme X7 Pro के रियर में भी चार कैमरे का सेटअप दिया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट पोट्रेट सेंसर दिया गया है। इसमें 4500एमएएच की बैटरी है जो 65वॉट की डर्ट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ भी एआई पावर सेविंग मोड मिलेगा।

    2021 Top 5 Smartphone: 30 हजार रुपये में इस साल के पांच सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, शानदार कैमरा से लेकर दमदार परफॉर्मेंस

    Vivo V21e 5G, शुरुआती कीमत- 24,990 रुपये

    Vivo V21e 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU है। इसमें 8 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 3 जीबी सॉफ्टवेयर एक्सटेंशन रैम है। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए Vivo V21e 5G में डुअल बैंड वाई-फाई, 5G, LTE, ब्लूटूथ, GPS और USB टाईप सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    2021 Top 5 Smartphone: 30 हजार रुपये में इस साल के पांच सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, शानदार कैमरा से लेकर दमदार परफॉर्मेंस

    iQOO Z3, शुरुआती कीमत- 19,990 रुपये

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1 है। iQoo Z3 में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। iQoo Z3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 620 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। iQoo Z3 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    2021 Top 5 Smartphone: 30 हजार रुपये में इस साल के पांच सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, शानदार कैमरा से लेकर दमदार परफॉर्मेंस
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें