Twitter Blue: अब शेयर कर सकेंगे घंटे तक का वीडियो, यूजर्स ने कहा- ट्विटर को यूट्यूब बनाकर दम लेंगे एलन मस्क
एलन मस्क ने कहा है कि अब Twitter Blue के सब्सक्राइबर्स दो घंटे तक (8 जीबी) का वीडियो शेयर कर सकते हैं। मस्क ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। कुछ दिन पहले ही एलन मस्क ने इस बात के संकेत दिए थे कि ट्विटर पर जल्द ही लंबे वीडियो शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा।

विस्तार
एलन मस्क अपने अजीबोगरीब फैसले के लिए जाने जाते हैं। उनके हर फैसले हैरान करने वाले होते हैं। कई बार उनकी आलोचना भी होती है लेकिन इन सब से बेफिक्र एलन मस्क अपना काम करते रहते हैं। ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से एलन मस्क ने ट्विटर में कई सारे बदलाव किए हैं। अब उन्होंने एक और बड़ा बदलाव किया है।
एलन मस्क ने कहा है कि अब Twitter Blue के सब्सक्राइबर्स दो घंटे तक (8 जीबी) का वीडियो शेयर कर सकते हैं। मस्क ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। कुछ दिन पहले ही एलन मस्क ने इस बात के संकेत दिए थे कि ट्विटर पर जल्द ही लंबे वीडियो शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा।
एलन मस्क के इस फैसले के बाद अब ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब की राह पर चल पड़ा है। ट्विटर पर लंबे-लंबे वीडियो पोस्ट होने के बाद यह भी एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन सकता है, क्योंकि वीडियो कंटेंट आजकल अधिक देखे और शेयर किए जा रहे हैं। एलन मस्क के इस फैसले का लोग मजाक भी बना रहे हैं और यूट्यूब के लोगो को RIP के साथ शेयर कर रहे हैं। यूट्यूब का एक बड़ा फायदा यह भी है कि उसके वीडियो आप स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं लेकिन ट्विटर के वीडियो को नहीं देख सकते।
कई लोगों का यह भी कहना है कि यदि 2 घंटे का ही वीडियो देखना है तो वे ट्विटर पर क्यों देखेंगे। इसके लिए और भी कई प्लेटफॉर्म हैं जिनपर तमाम तरह के वीडियो उपलब्ध हैं। इससे क्रिएटर्स को भी काफी फायदा होगा और उन्हें कमाई करने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म मिल गया। जल्द ही वीडियो को मोनेटाइज करने का भी ऑप्शन मिलेगा जिसके बाद क्रिएटर्स की अच्छी-खासी कमाई होगी।
- सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 4K iSmart UHD TV, मिलेगी 65 इंच तक की साइज
- ट्विटर से मोहभंग: पिछले एक साल में 60% अमेरिकी यूजर्स ने Twitter को कहा अलविदा
- Nokia ने भारत में लॉन्च किए दो फीचर फोन, स्मार्टफोन की तरह UPI पेमेंट भी कर सकेंगे
- Apple ने लॉन्च किया ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाला ईयरबड्स, 36 घंटे तक नॉन-स्टॉप सुनें म्यूजिक