सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 4K iSmart UHD TV, मिलेगी 65 इंच तक की साइज
इस टीवी में IoT हब और IoT सेंसर लाइट भी मिलती है जो कि लाइट की ऑटोमेटिक एडजस्ट करते हैं। Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV के साथ Tizen OS और क्रिस्टल टेक्नोलॉजी मिलती है। इस टीवी के साथ Q-Symphony, OTS Lite और अडैप्टिव टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

विस्तार
सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट टीवी Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV 2023 को लॉन्च किया है। Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV को कई साइज में लॉन्च किया गया है। शुरुआती साइज 43 इंच की है। सैमसंग के इस टीवी के साथ HDR10+ के साथ 4K रिजॉल्यूशन मिलेगी।
इस टीवी में IoT हब और IoT सेंसर लाइट भी मिलती है जो कि लाइट की ऑटोमेटिक एडजस्ट करते हैं। Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV के साथ Tizen OS और क्रिस्टल टेक्नोलॉजी मिलती है। इस टीवी के साथ Q-Symphony, OTS Lite और अडैप्टिव टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
Samsung Crystal 4K iSmart UHD TV की कीमत
Samsung Crystal 4K iSmart UHD टीवी के 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 33,990 रुपये है, वहीं 65 इंच मॉडल की कीमत 71,990 रुपये है। सैमसंग के इस टीवी को अमेजन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है।
सैमसंग के इस टीवी के साथ वीडियो कॉल के लिए कैमरा भी मिलता है। कैमरे को SlimFit नाम दिया गया है। टीवी के साथ ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड (OTS) Lite का सपोर्ट मिलता है जो कि सिनेमैटिक 3D साउंड एक्सपेरियंस के लिए है। टीवी के साथ सैमसंग टीवी प्लस के साथ 108 चैनल का सपोर्ट मिलेगा। टीवी के साथ ऑटो गेम मोड और लो लैटेंसी मोड भी मिलता है।
- ट्विटर से मोहभंग: पिछले एक साल में 60% अमेरिकी यूजर्स ने Twitter को कहा अलविदा
- Nokia ने भारत में लॉन्च किए दो फीचर फोन, स्मार्टफोन की तरह UPI पेमेंट भी कर सकेंगे
- Apple ने लॉन्च किया ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाला ईयरबड्स, 36 घंटे तक नॉन-स्टॉप सुनें म्यूजिक
- YouTube ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब स्मार्ट टीवी पर वीडियो देखने का मजा होगा किरकिरा