Instagram Alternatives: इंस्टाग्राम से हो गए हैं बोर तो कहें अलविदा, इन तीन एप को करें ट्राई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

Meta ने Instagram को इतनी ज्यादा सुविधाओं से भर दिया है कि अब वह जटिल और थकाऊ हो गया है। अगर आप भी Reels, Stories और एल्गोरिदमिक कंटेंट से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, शांत और क्रिएटिव अनुभव चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको Instagram के 3 बेहतरीन विकल्पों के बारे में बताएंगे जो शानदार हैं।

विज्ञापन
Try these 3 refreshing Instagram alternatives You may be amazed
Instagram - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Instagram आज दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है, जिसके 2 अरब से ज्यादा यूजर हैं। फोटो और वीडियो शेयरिंग के लिए यह Facebook, Imgur जैसे पुराने प्लेटफॉर्म्स का भी लोकप्रिय विकल्प बन चुका है, लेकिन हर किसी को Instagram की शो-ऑफ संस्कृति, शॉर्ट फॉर्म वीडियो का जबरदस्त दबाव और टॉक्सिक माहौल पसंद नहीं आता। बहुत से यूजर्स का मानना है कि Meta ने Instagram को इतनी ज्यादा सुविधाओं से भर दिया है कि अब वह जटिल और थकाऊ हो गया है। अगर आप भी Reels, Stories और एल्गोरिदमिक कंटेंट से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, शांत और क्रिएटिव अनुभव चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको Instagram के 3 बेहतरीन विकल्पों के बारे में बताएंगे जो शानदार हैं।

    Pixelfed वैसा ही है जैसा Instagram कभी हुआ करता था, सिंपल और शुद्ध फोटो शेयरिंग के लिए। इसमें कोई Reels, Stories, या एल्गोरिदम-आधारित फीड नहीं है। इसका इंटरफेस Instagram जैसा ही दिखता है लेकिन बहुत हल्का और साफ है। यह एक फेडरेटेड प्लेटफॉर्म है (जैसे Mastodon), यानी यह केंद्रीकृत नहीं है। आप Mastodon अकाउंट से भी लॉगिन कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    हालांकि इसमें Instagram जैसे एडवांस फोटो एडिटिंग टूल्स नहीं हैं और इसका यूजरबेस काफी छोटा है। फिर भी अगर आप केवल फोटोज शेयर करना चाहते हैं और एल्गोरिदम से दूरी बनाना चाहते हैं, तो Pixelfed जरूर आजमाएं। यह एंड्रॉयड, iOS और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अगर आप Threads और Bluesky जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इमेज शेयर करना पसंद करते हैं, तो Pinksky आपके लिए परफेक्ट है। यह ATProtocol नेटवर्क पर आधारित है और आप अपने Bluesky फीड को इसमें इम्पोर्ट कर सकते हैं। Bluesky अकाउंट से लॉगिन करें, और यह एप सिर्फ फोटो और वीडियो कंटेंट को दिखाएगा। कोई अनचाही पोस्ट नहीं। Pinksky में आप खुद की कस्टम फीड बना सकते हैं, ताकि आपको वही चीजें दिखें जो आप देखना चाहते हैं। इसमें आप डिसअपीयरिंग फोटो और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं, हालांकि वे Bluesky अकाउंट पर दिखेंगे। यह एप भी एंड्रॉयड, iOS और वेब पर उपलब्ध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें