WhatsApp में आ रहा कमाल का प्राइवेसी फीचर

अमर उजाला

Sat, 5 April 2025

Image Credit : FREEPIK

WhatsApp अपने एंड्रॉयड एप के लिए एक नया एडवांस चैट प्राइवेसी फीचर ला रहा है।

Image Credit : FREEPIK

यह फीचर यूजर्स को उनकी बातचीत में और भी ज्यादा गोपनीयता देने वाला है। 

Image Credit : FREEPIK

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर खासतौर पर मीडिया शेयरिंग और चैट एक्सपोर्ट से जुड़ी प्राइवेसी को बेहतर बनाएगा।

Image Credit : FREEPIK

यह फीचर WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.25.10.4 में देखा गया है।

Image Credit : FREEPIK

इस फीचर को मैन्युअली Settings > Privacy में जाकर एक्टिव किया जा सकेगा।

Image Credit : FREEPIK

एक बार यह ऑन हो जाने पर, जब आप किसी को फोटो या वीडियो भेजेंगे, तो वह व्यक्ति उसे अपने फोन की गैलरी में ऑटोमैटिक सेव नहीं कर पाएगा।

Image Credit : FREEPIK

अगर रिसीवर उस मीडिया को सेव करने की कोशिश करता है, तो स्क्रीन पर एक पॉपअप आएगा।

Image Credit : FREEPIK

यह फीचर डिसअपीयरिंग मैसेजेज जैसे पहले से मौजूद प्राइवेसी टूल्स की तरह काम करेगा, लेकिन इसे सामान्य चैटिंग में भी लागू किया जा सकेगा।

Image Credit : FREEPIK

WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और Google Play Beta प्रोग्राम में शामिल यूजर्स को भी अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More