Whatsapp Update: व्हाट्सएप पर और मजेदार हो जाएगा स्टेटस लगाना, नए अपडेट से यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले!

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 24 Jul 2024 05:48 PM IST
सार

व्हाट्सएप के स्टेटस स्केशन में एक धमाकेदार फीचर आने वाला है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स का स्टेटस लगाने का अनुभव मजेदार हो जाएगा। नीचे खबर में जानिए क्या है नए अपडेट की पूरी डिटेल।

विज्ञापन
whatsapp to automatically add gradient filters to status updates
Whatsapp Update - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो पूरी संभावना होगी कि आप लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का भी यूज करते होंगे। आपने कई बार व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर स्टेटस लगाया होगा, या फिर यह भी हो सकता है कि आप व्हाट्सएप पर रोजाना कोई न कोई स्टेटस लगाते हो। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो अक्सर व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। मेटा के तहत काम करने वाला प्लेटफॉर्म एक कमाल का फीचर लेकर आने वाला है, चलिए आगे जानते हैं कि क्या है नए अपडेट की पूरी जानकारी।

    दरअसल, व्हाट्सएप के स्टेटस सेक्शन में एक नया फीचर आएगा। इस फीचर का नाम है बैकग्राउंड ग्रेडियंट फिल्टर फीचर। व्हाट्सएप ने इस नए फीचर को रोलआउट भी कर दिया है। व्हाट्सएप के सभी अपडेट और फीचर्स पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo ने रिपोर्ट में दावा किया है कि यह फीचर स्टेटस में खुद ही जुड़ जाएगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया कंपनी ने बैकग्राउंड ग्रेडियंट फिल्टर फीचर को फिलहाल बीटा टेस्टर यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। बीटा टेस्टर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बैकग्राउंड ग्रेडियंट फिल्टर फीचर तभी काम करेगा, जब यूजर्स स्टेटस पर कोई फोटो या वीडियो लगाएंगे, जोकि पूरी स्क्रीन को कवर नहीं कर रही होगी। ऐसे में यह फीचर खुद ही ऑटोमैटिकली ऑन हो जाएगा और स्टेटस को बेहतर बना देगा। इस फीचर की मदद से स्टेटस देखने में भी काफी अच्छा लगेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि बैकग्राउंड ग्रेडियंट फिल्टर फीचर स्टेटस के हिसाब से खुद ही कलर और आइटम का चुनाव करेगा। इसके साथ ही यह फीचर स्टेटस एजेस को काले रंग के बजाय किसी अन्य रंग में भी खुद ही काम करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें