X: पिछले 30 दिनों में इन अकाउंट को मिले लाखों फॉलोअर्स, टॉप-3 में है ISRO का अकाउंट
इसरो के एक्स हैंडल से भी लाखों लोग जुड़े हैं जिसके बाद पिछले इसरो का एक्स हैंडल पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा एक्स हैंडल बन गया है।

विस्तार
ट्विटर अब एक्स हो गया है। एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया है। इसके अलावा एक्स में कई सारे बदलाव भी किए गए हैं। एक्स के ब्लू टिक को भी पेड कर दिया गया है। एलन मस्क ने शेयर होने वाले वीडियो की अवधि को 2 घंटे तक का कर दिया है। पिछला यानी अगस्त का महीना भारत के लिए बहुत ही खास रहा है। भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड हुआ और 15 दिनों तक काम करने के बाद अब अगले 15 दिनों के लिए स्लीप मोड में है। आइए इस लिस्ट में शामिल टॉप-15 एक्स हैंडल की लिस्ट देखते हैं।
भारत के चंद्रयान-3 ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन- ISRO के सोशल मीडिया अकाउंट से लाखों नए लोग जुड़े हैं। इसरो के यूट्यूब चैनल ने लाइव स्ट्रीमिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान इसरो का चैनल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बना है। इसके अलावा इसरो के एक्स हैंडल से भी लाखों लोग जुड़े हैं जिसके बाद पिछले इसरो का एक्स हैंडल पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा एक्स हैंडल बन गया है।
- एलन मस्क- +3,739,109
- टोक्यो मेट्रो इंफो- +1,539,404
- इसरो- +1,166,140
- फैब्रीजियो रोमानो- +1,038,246
- मिस्टरबीस्ट- +7,62,196
- टकर कार्लसन- +7,37,396
- डोनाल्ड ट्रंप- +7,34,614
- नासा- +6,47,704
- पब्लिक मड- +6,41,880
- नरेंद्र मोदी- +6,32,444
- विराट कोहली- +4,74,011
- विवेक रामास्वामी- +4,41,500
- स्पेस एक्स- +4,03,172
- ईएसपीएन एफसी- +3,99,105
- टेलर स्विफ्ट- +3,97,347
- Poco C51 Vs Realme Narzo N53: 10 हजार से कम कीमत में कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी डिटेल्स
- G20 Summit: AI अवतार से होगा दुनिया के नेताओं का स्वागत, 16 भाषाओं में होगा प्रजेंटेशन
- G20: डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए हो रहा काम, 8 एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए
- YouTube: पूरे यूट्यूब बिजनेस को खत्म कर देगा यूट्यूब शॉर्ट्स! कर्मचारियों की बढ़ी चिंता