G20 Summit: AI अवतार से होगा दुनिया के नेताओं का स्वागत, 16 भाषाओं में होगा प्रजेंटेशन
भारत मंडपम में आयोजित होने वाली 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' प्रदर्शनी में राष्ट्राध्यक्षों और अन्य शीर्ष नेताओं का स्वागत एआई अवतार से किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में वैदिक काल से आधुनिक युग तक के भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को दिखाया जाएगा।

विस्तार
नई दिल्ली में आयोजित होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के दौरान एआई अवतार से दुनिया के नेताओं का स्वागत किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक भारत मंडपम में आयोजित होने वाली 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' प्रदर्शनी में राष्ट्राध्यक्षों और अन्य शीर्ष नेताओं का स्वागत एआई अवतार से किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में वैदिक काल से आधुनिक युग तक के भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को दिखाया जाएगा।
प्रदर्शनी के दौरन कंटेंट का प्रदर्शन ऑडियो के साथ अंग्रेजी, फ्रेंच मंदारिन, इतालवी, कोरियाई और जापानी सहित 16 वैश्विक भाषाओं में होगा। इस प्रजेंटेशन को 26 अलग-अलग इंटरैक्टिव स्क्रीन पर दोहराया जाएगा।
प्रदर्शनी क्षेत्र में राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधियों और अन्य मेहमानों के आगमन का एआई अवतार से स्वागत होगा और प्रदर्शनी का संक्षिप्त वीडियो भी दिखाया जाएगा। पोडियम में एक घूमती हुई हड़प्पा काल की लड़की का कटआउट है जो कि 5 फीट ऊंचाई और 120 किलोग्राम वजन का है।
इसे कांस्य से तैयार किया गया है। प्रदर्शनी के तौरा भारत की चुनाव परंपराओं को आधुनिक युग में प्रदर्शित किया जाएगा, जब आजादी के बाद 1951-52 में पहला आम चुनाव हुआ था और 2019 के लोकसभा चुनाव हुए।
- G20: डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए हो रहा काम, 8 एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए
- YouTube: पूरे यूट्यूब बिजनेस को खत्म कर देगा यूट्यूब शॉर्ट्स! कर्मचारियों की बढ़ी चिंता
- Tech Summit: बेंगलुरु टेक समिट की तारीखों की घोषणा, कर्नाटक के आईटी मंत्री ने बताया अगले तीन साल का प्लान
- Keyboard Shortcuts: लैपटॉप का करते हैं इस्तेमाल तो जान लें ये पांच शॉर्टकट्स, फटाफट हो जाएगा आपका काम