ट्रंप ऑर्डर: एपल ने मैप को किया अपडेट, बदल दिया गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Feb 2025 04:57 PM IST
सार

गूगल भी इसी दिशा में कदम बढ़ा चुका है। कंपनी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि जैसे ही आधिकारिक लिस्टिंग अपडेट होगी, वह भी यह परिवर्तन करेगी। गूगल ने रविवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि उसने इस बदलाव को लागू करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Apple changes Gulf of Mexico to Gulf of America based on Trumps order details in hindi
Apple Maps - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने मंगलवार को अपने मैप्स पर ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ (मैक्सिको की खाड़ी) का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ कर दिया। यह बदलाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद किया गया, जिसे यू.एस. जियोग्राफिक नेम्स इंफॉर्मेशन सिस्टम ने आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया।

    गूगल भी इसी दिशा में कदम बढ़ा चुका है। कंपनी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि जैसे ही आधिकारिक लिस्टिंग अपडेट होगी, वह भी यह परिवर्तन करेगी। गूगल ने रविवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि उसने इस बदलाव को लागू करना शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन

    गूगल के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले उपयोगकर्ताओं को ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ दिखाई देगा, जबकि मैक्सिको में रहने वाले लोग ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ देखेंगे। अन्य देशों में दोनों नाम प्रदर्शित किए जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    राष्ट्रपति बनने के बाद, ट्रंप ने आदेश दिया था कि दक्षिणी अमेरिका, मैक्सिको और क्यूबा से सटे इस जल क्षेत्र का नाम बदला जाए। इसके बाद, रविवार देर रात यू.एस. जियोग्राफिक नेम्स इंफॉर्मेशन सिस्टम ने आधिकारिक तौर पर इस नाम को अपडेट कर दिया।

    माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने बिंग मैप्स में इस बदलाव को लागू कर दिया है। हालांकि, एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने कहा है कि वह इस जल क्षेत्र को उसके 400 साल पुराने नाम ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ से ही संबोधित करता रहेगा, लेकिन साथ ही ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ नाम का भी उल्लेख करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें