TikTok Text Posts: एलन मस्क के X को टक्कर देने आया टिकटॉक का नया टेक्स्ट-ओनली पोस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 25 Jul 2023 05:35 PM IST
सार

TikTok के लगभग 1.4 बिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं। ऐसे में यह प्लेटफॉर्म संकटग्रस्त ट्विटर का विकल्प पेश करने वाला लेटेस्ट एप बन जाएगा।

विज्ञापन
TikTok new text-only post launched to compete with Elon Musk X twitter
Tiktok - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक ने अपने नए टेक्स्ट-ओनली पोस्ट एप को लॉन्च कर दिया है। इस प्लेटफार्म को एलन मस्क के X (ट्विटर का नया नाम) की टक्कर में पेश किया गया है। टिकटॉक का टेक्स्ट पोस्ट इंस्टाग्राम के नए प्लेटफॉर्म Threads के जैसे ही होने वाला है। बता दें कि टिक टॉक एप भारत में बैन है और इसके एक्टिव मासिक यूजर्स 1.4 बिलियन से भी अधिक हैं।

    ट्विटर को टक्कर देगा एप

    विशेषज्ञ साइट बिजनेस ऑफ एप्स के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाली थ्रेड्स की तरह, टिकटॉक को अपने आकार से लाभ हो सकता है. जिसके लगभग 1.4 बिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं। ऐसे में यह प्लेटफॉर्म संकटग्रस्त ट्विटर का विकल्प पेश करने वाला लेटेस्ट एप बन जाएगा।

    विज्ञापन

    कैसे काम करता है TikTok Text Posts

    टिक टॉक टेक्स्ट पोस्ट को अलग प्रोडक्ट के दौर पर पेश किया गया है, लेकिन इसे TikTok से ही इंटीग्रेटेड किया गया है। जैसे हाल ही में इंस्टाग्राम के नए प्लेटफॉर्म थ्रेड्स के साथ देखने को मिला था। ऐसे में TikTok को पहले से मौजूद यूजर्स का फायदा मिल सकता है। टिकटॉक का वर्जन ट्विटर या थ्रेड्स पोस्ट की तुलना में अधिक विजुअल रहेगा, जिसमें यूजर्स पोस्ट में रंगीन बैकग्राउंड, म्यूजिक और स्टिकर एड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चीनी स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि नया फॉर्मेट टिक टॉक पर सभी के लिए कंटेंट क्रिएशन की सीमाओं का विस्तार करेगा और कमेंट और कैप्शन में देखी गई क्रिएटिविटी का फायदा उठाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें