Sony WF-1000XM5 ईयरफोन लॉन्च, इसमें है एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन चिप, जानें कीमत
Sony WF-1000XM5 लेटेस्ट इंटीग्रेटेड प्रोसेसर V2 से लैस है। Sony WF-1000XM5 में नया डायनेमिक ड्राइवर X है और यह बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए डीप न्यूरल नेटवर्क (DNN) प्रोसेसिंग का सपोर्ट प्रदान करता है।

विस्तार
सोनी ने अपने नए ईयरफोन Sony WF-1000XM5 को लॉन्च कर दिया है। सोनी के नए ट्रूली वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स में QN2e प्रोसेसर के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन यानी ANC का सपोर्ट मिलता है। बड्स लेटेस्ट इंटीग्रेटेड प्रोसेसर V2 से लैस है। Sony WF-1000XM5 में नया डायनेमिक ड्राइवर X है और यह बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए डीप न्यूरल नेटवर्क (DNN) प्रोसेसिंग का सपोर्ट प्रदान करता है। चलिए जानते हैं बड्स कीमत और फीचर्स के बारे में...
Sony WF-1000XM5 को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और सिल्वर में पेश किया गया है। बड्स की कीमत 299 डॉलर (लगभग 24,447 रुपये) रखी गई है। ये ईयरफोन भारत में कब लॉन्च होंगे, इस बारे में कंपनी की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सोनी के लेटेस्ट बड्स कंपनी के लेटेस्ट इंटीग्रेटेड प्रोसेसर V2 से लैस है जिसे न्वाइज कैंसिलेशन के लिए QN2e प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। इनमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (एएनसी) का भी सपोर्ट है। बड्स के साथ नया डायनेमिक ड्राइवर X मिलता है। कंपनी का कहना है कि बड्स के साथ इम्प्रूव्ड साउंड क्वालिटी के साथ, दमदार न्वाइज कैंसिलेशन और बेहतर कॉल क्वालिटी मिलती है।