Threads Update: मेटा ने Threads के लिए लॉन्च किया एक नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

नए अपडेट के बाद Threads के यूजर्स किसी पोस्ट को बुकमार्क बनाकर सेव कर सकेंगे। Threads के इस फीचर की टेस्टिंग लंबे समय से बीटा वर्जन पर हो रही थी और अब इसे जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Threads Saved Posts Feature Begins Out How it Works
Threads App - फोटो : Apple app store

    विस्तार

    मेटा ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Threads के लिए एक नया फीचर पेश किया है। नए अपडेट के बाद Threads के यूजर्स किसी पोस्ट को बुकमार्क बनाकर सेव कर सकेंगे। Threads के इस फीचर की टेस्टिंग लंबे समय से बीटा वर्जन पर हो रही थी और अब इसे जारी किया जा रहा है। नए फीचर को Threads के एप पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Threads के इस फीचर के बारे में इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने जानकारी दी है। थ्रेड का यह फीचर काफी हद तक एक्स के बुकमार्क जैसा ही है। वैसे में Threads को एक्स की टक्कर में ही पेश किया गया था, हालांकि यह हिट नहीं हो सका। ऐसे में एक्स के फीचर को Threads में देखने पर कुछ ज्यादा हैरानी नहीं होनी चाहिए।

    विज्ञापन

    थ्रेड का यह फीचर कोई अनोखा फीचर नहीं है, क्योंकि तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह फीचर पहले से ही मौजूद है। बुकमार्क एक अच्छा फीचर होता है जिसकी मदद से आप उन सभी पोस्ट को सेव कर सकते हैं जो आपको अच्छे लगते हैं या पसंद आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Threads पर पोस्ट सेव करें

    यदि आप किसी थ्रेड को सेव करना चाहते हैं तो उस थ्रेड के साथ दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें और थ्रेड को सेव करें। सेव करने के बाद आपको एक नोटिफिकेशन भी मिलेगा कि आपने जो थ्रेड सेव किया वह हुआ या नहीं। सेव होने के बाद आप अपनी प्रोफाइल में जाकर सेटिंग मेन्यू से सेव थ्रेड को देख सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें