उपलब्धि: फ्लॉप के बाद भी हिट है मेटा का Threads एप, यूजर्स की संख्या 15 करोड़ के पार
अब जो नई रिपोर्ट आई है उसे देखकर कहा जा सकता है कि फ्लॉप होने के बाद भी Threads हिट है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि Threads के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 15 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

विस्तार
मेटा ने Twitter/X के टक्कर में Threads को पिछले साल लॉन्च किया है। Threads एक सोशल मीडिया एप है जिसके फीचर्स काफी हद तक एक्स जैसे ही हैं। लॉन्चिंग के दौरान ऐसा लगा था कि अब एक्स कुछ ही दिनों का मेहमान है।
लॉन्चिंग के बाद Threads की लोकप्रियता की एक ऐसी आंधी चली कि हर कोई हैरान हो गया लेकिन समय के साथ चीजें बदलीं और एक्स आज भी अपनी जगह पर है, लेकिन Threads की आंधी खत्म हो गई।
अब जो नई रिपोर्ट आई है उसे देखकर कहा जा सकता है कि फ्लॉप होने के बाद भी Threads हिट है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि Threads के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 15 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इसी साल फरवरी में यह संख्या 130 मिलियन यानी 13 करोड़ थी।
Threads के यूजर्स की संख्या की जानकारी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने दी है। मेटा की प्लानिंग Threads के API की लॉन्चिंग की भी है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही मेटा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए Meta AI चैटबॉट को लॉन्च किया है।
- WhatsApp Tips: सिर्फ एक्सपर्ट ही जानते हैं ये छह फीचर्स, चैट लॉक से लेकर बोल्ड-इटैलिक तक हैं लिस्ट में
- काम की बात: एक नंबर दो बार सेव होने से परेशान? एक क्लिक में सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट ऐसे करें मर्ज
- Cyber Fraud: CBI ऑफिसर बन रिटायर्ड डायरेक्टर को बनाया शिकार, ठगे 25 करोड़ रुपये
- Android 15: सिक्योरिटी के लिए मिलेगा बड़ा फीचर, स्क्रीन शेयरिंग में शेयर नहीं कर पाएंगे पर्सनल डिटेल