Threads: थ्रेड्स पर पोस्ट एडिट करने के साथ वॉयस नोट्स भेज सकेंगे यूजर्स, आने वाले हैं कई शामदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 13 Oct 2023 09:59 AM IST
सार

प्लेटफार्म ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे फीचर पर भी काम कर रहा है। बता दें कि थ्रेड्स को इसी साल जुलाई में पेश किया गया है और इसे एक्स (पहले ट्विटर) की टक्कर में लाया गया है।

विज्ञापन
Thread edit posts and share voice notes features roll out soon says Meta CEO Mark Zuckerberg
Threads - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के टेक्स्ट-आधारित सोशल मीडिया प्लेटफार्म, थ्रेड्स पर एक साथ कई सारे फीचर्स आने वाले हैं। इनमें पोस्ट एडिट करने की सुविधा के साथ वॉयस नोट्स भेजने की सुविधा भी शामिल है। प्लेटफार्म ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे फीचर पर भी काम कर रहा है। बता दें कि थ्रेड्स को इसी साल जुलाई में पेश किया गया है और इसे एक्स (पहले ट्विटर) की टक्कर में लाया गया है।

    द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने हाल ही में घोषणा है कि थ्रेड्स को जल्द ही बेहद जरूरी एडिट बटन मिलेगा। इसका मतलब है कि यूजर्स पोस्ट होने के बाद अपनी पोस्ट को बदल सकेंगे। अब तक, थ्रेड्स पर कोई एडिट विकल्प नहीं था। ट्विटर पर भी एडिट बटन पिछले साल अक्तूबर में एलन मस्क द्वारा कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद ही आया था। हालांकि, यह फीचर ब्लू सब्सक्राइबर्स को ही मिलता है।

    विज्ञापन

    एलन मस्क के एक्स की तरह ही थ्रेड्स पर भी एडिट ऑप्शन की एक समय सीमा होगी। यूजर्स थ्रेड्स पोस्ट के 5 मिनट के भीतर ही उसे एडिट कर सकेंगे। इसके बाद वे पोस्ट में कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा, थ्रेड्स यूजर्स को प्लेटफार्म पर वॉयस नोट्स शेयर करने का विकल्प भी ला रहा है। यूजर्स को बस नए माइक्रोफोन बटन को टैप करना होगा और अपनी आवाज रिकॉर्ड करनी होगी। इसके बाद इस नोट को प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जाएगा। कुछ यूजर्स के पास पहले से ही एडिट बटन और वॉयस नोट्स तक पहुंच है और जल्द ही इन सुविधाओं को अधिक यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें