Microsoft Windows: इन माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को फ्री में नहीं मिलेगा विंडोज 11 का नया अपडेट, जानें वजह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 12 Oct 2023 06:44 PM IST
सार

कंपनी ने विंडोज 7 या विंडोज 8 यूजर्स के लिए विंडोज 11 अपग्रेड के फ्री एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है। जबकि विंडोज 10 यूजर्स बिना किसी शुल्क के अपग्रेड कर सकेंगे।

विज्ञापन
Microsoft Windows 7 Windows 8 users will not get the new Windows 11 update for free
Microsoft Windows 11 - फोटो : Microsoft

    विस्तार

    यदि आप माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स हैं और अपने सिस्टम में विंडोज 7 या विंडोज 8 का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट ने नए विंडोज 11 अपग्रेड को जारी किया है, लेकिन विंडोज 7 और विंडोज 8 यूजर्स को विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम में अपग्रेड करने के लिए भुगतान करना होगा। कंपनी ने विंडोज 7 या विंडोज 8 यूजर्स के लिए विंडोज 11 अपग्रेड के फ्री एक्सेस को ब्लॉक कर दिया है। जबकि विंडोज 10 यूजर्स बिना किसी शुल्क के अपग्रेड कर सकेंगे।

    द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने कथित तौर पर एक खामी को ठीक कर दिया है, जिससे विंडोज 7 और विंडोज 8 यूजर्स को मुफ्त में विंडोज 11 में अपग्रेड करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, विंडोज 7 और विंडोज 8 प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को अब विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम में अपग्रेड करने के लिए भुगतान करना होगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने 2021 में विंडोज 11 को विंडोज 10 के फ्री अपग्रेड के रूप में पेश किया है। हालांकि, अपडेट सिस्टम में खामियों के कारण ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 7 और विंडोज 8 के लिए भी फ्री अपग्रेड के रूप में उपलब्ध है। यह खामी यूजर्स को विंडोज 7 और विंडोज 8 से जुड़ी कुंजी का उपयोग करके विंडोज 11 में अपग्रेड करने की अनुमति देती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें