Swiggy controversy: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद स्विगी ने हटाया अंडे वाला विज्ञापन, बहिष्कार की भी उठी मांग
Swiggy के बिलबोर्ड विज्ञापन आने के तुरंत बाद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया और कई लोगों ने हैशटैग "हिंदूफोबिक स्विगी" के साथ ट्वीट भी किया। सोशल मीडिया पर स्विगी के बहिष्कार की मांग भी उठी।

विस्तार
लोगों के एक वर्ग द्वारा सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश के बाद ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप स्विगी (Swiggy) ने अंडे वाला विज्ञापन हटा दिया है। दरअसल, कंपनी ने होली के लिए ऑमलेट वाला एक बिलबोर्ड विज्ञापन लगाया था। विज्ञापन डाले जाने के तुरंत बाद लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया और कई लोगों ने हैशटैग "हिंदूफोबिक स्विगी" के साथ ट्वीट भी किया। यूजर्स ने लोगों से ऑनलाइन फूड की डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर का बहिष्कार करने का आग्रह किया।
हालांकि इस मामले पर अब तक स्विगी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पीटीआई के अनुसार, "बिलबोर्ड विज्ञापन केवल दिल्ली-एनसीआर में थे और अब हटा दिए गए हैं।" स्विगी को अपने ऑमलेट वाले बिलबोर्ड विज्ञापन को लेकर कई लोगों द्वारा ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है।
सर तन से जुदा गिरोह से डरता है स्विगी- वीएचपी नेता
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने भी स्विगी के बिलबोर्ड विज्ञापन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा, "स्विगी, आप ईद/क्रिसमस पर भी ऐसा ही ज्ञान क्यों नहीं देते? सर तन से जुदा गिरोह से डरते हैं? चूंकि आप विविध समुदायों की सेवा करते हैं, इसलिए आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप सभी धर्म का सम्मान करना सीखें। अपने होली विज्ञापनों को हटाएं।"
यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी किया विरोध
यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी स्विगी की बिलबोर्ड विज्ञापन की आलोचना की। एल्विश यादव ने ट्विटर पर लिखा- हाल ही में @Swiggy का जो बिलबोर्ड विज्ञापन आया है, वह साफतौर पर होली को बदनाम करने और लोगों के बीच एक नकारात्मक धारणा बनाने की कोशिश है। इस तरह के विज्ञापन गैर-हिंदू त्योहारों के दौरान नहीं दिखते हैं, जो स्पष्ट तरीके से भेदभाव दिखाता है। कुछ संवेदशीलता दिखाइए और हिंदू समुदाय से माफी मांगिए #HinduPhobicSwiggy।
- Microsoft Dynamics 365 Copilot: माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया एक और AI टूल, बिजनेस और मार्केटिंग में करेगा मदद
- Womens Day 2023: महिला दिवस पर गिफ्ट करें ये खूबसूरत डिजाइन वाली स्मार्टवॉच, हेल्थ ट्रैक करने में मिलेगी मदद
- Holi Sale: होली सेल में स्मार्ट टीवी पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, 55 हजार की TV पर कर सकेंगे 20 हजार तक की बचत
- आईफोन जैसे फीचर्स के साथ Realme C55 लॉन्च, 64MP कैमरे के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी, जानें कीमत